Advertisment

ग्वालियर में व्हाइट टाइगर मीरा के शावक की मौत: दो दिन से नहीं खा रहा था खाना, इस बीमारी से गई जान

White Tiger Shavak Death: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से एक और दुखद खबर सामने आई है। रविवार की सुबह सफेद टाइगर 'मीरा' के 6 माह के नर शावक 'आदि' की मौत हो गई। आदि न्यूरो डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसने दो दिन से कुछ नहीं खाया था।

author-image
BP Shrivastava
White Tiger Shavak Death

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान व्हाइट टाइगर के शावक की मौत
  • 6 महीने का आदि कई दिनों से था बीमार,  दो दिन से नहीं खाया था खाना
  • न्यूरो डिस ऑर्डर से पीड़ित था शावक आदि
Advertisment

White Tiger Shavak Death: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से एक और दुखद खबर सामने आई है। रविवार की सुबह सफेद टाइगर 'मीरा' के 6 माह के नर शावक 'आदि' की मौत हो गई। आदि न्यूरो डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसने दो दिन से कुछ नहीं खाया था।

दो दिन पहले आया था शावक को बुखार

उद्यान के सूत्रों के मुताबिक आदि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। दो-तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्राणी उद्यान ने स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. संजय जादव और जबलपुर के वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव की टीम बनाई। जो उसका इलाज कर रही थी।

प्राणी उद्यान के केयरटेकर गौरव परिहार ने बताया कि जांच में न्यूरो डिसऑर्डर की पुष्टि हुई। बीमारी के कारण शावक ने खाना-पीना भी बंद कर दिया था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  मोहन भागवत आएंगे भोपाल:विद्याभारती के पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग में करेंगे संघ प्रमुख संबोधित,देशभर से आएंगे 700 कार्यकर्ता

मीरा के एक शावक की दो साल पहले मौत हो चुकी

इससे पहले 21 अप्रैल 2023 को मीरा के एक मादा शावक की भी मौत हो चुकी है। आदि की मौत के बाद रविवार दोपहर वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से आदि का अंतिम संस्कार किया गया। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
उद्यान में व्हाइट शावक की मौत से सन्नाटा पसरा है। उद्याग के कर्मचारी और उद्यान में आने वाले विजिटर्स दुखी हैं।

प्रेग्नेंट महिला की शिर्डी के शख्स ने बचाई जान: 700 KM दूर से आया दुर्लभ ब्लड का डोनर, भोपाल एम्स का सार्थक प्रयास

Advertisment

Rare Bombay Blood Group

Rare Bombay Blood Group: भोपाल एम्स लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के डॉक्टर्स ने एक एनीमिया पीड़ित प्रेग्नेंट महिला को रेयर ब्लड ग्रुप उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई है। इस मामले में एम्स के डॉक्टर्स और अस्पताल प्रशासन ने तो गजब की तत्परता दिखाई। साथ ही इस रेयर ब्लड ग्रुप का डोनर 700 किमी दूर (शिर्डी) से भोपाल आया और महिला को नया जीवनदान दिया। बताते हैं महिला एनीमिया से पीड़ित है और 40 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

White Tiger Shavak Death White Tiger Meeras Cub Death Gandhi Prani Udhyan Gwalior
Advertisment
चैनल से जुड़ें