Advertisment

white colored snake: खरगोन जिले के मंडलेश्वर में मिला दुर्लभ 'व्हाइट करैत सांप', देखें वीडियो

author-image
Bansal News
white colored snake: खरगोन जिले के मंडलेश्वर में मिला दुर्लभ 'व्हाइट करैत सांप', देखें वीडियो

white colored snake: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के मंडलेश्वर में स्थित जलुद गांव में सफेद रंग का दुर्लभ सांप 'व्हाइट करैत स्नेक' देखा गया है। जैसे ही इस सांप पर ग्रामीणों की नजर गई, तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उसके बाद सांप को देखने वालो को भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने सांप मिलने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे जलूद निवासी पंकज सिंह सोलंकी ने मंडलेश्वर की वन्य प्राणी संरक्षक संस्था थैंक यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को सूचना दी कि ग्राम जलुद स्थित राम मंदिर प्रांगण में सफेद सांप निकला है।

देखें सफेद करैत सांप का वीडियो...

[video width="480" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-12-at-11.02.18-PM.mp4"][/video]

मंडलेश्वर में मिले इस दुर्लभ सांप की लंबाई 18 इंच है। आपको बता दें कि करैत प्रजाति के सांप विलुप्त श्रेणी में नहीं आते है लेकिन फिर भी इस तरह के सांप को कुछ ही बार देखा गया है। करैत प्रजाति में सफेद होंने के कारण सांप को विशेष माना जाता है।

Advertisment

वहीं व्हाइट करैत सांप मिलने की जानकारी सामने आने के बाद प्राणी संरक्षक संस्था थैंक यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के संस्था के सदस्य वन विभाग के साथ स्थल पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। आपको बताते चले इससे पहले मंडलेश्वर में ही 29 जून 2020 को करैत प्रजाति का सफेद सांप मिला था।

पंकज सिंह सोलंकी white colored snake Thank You Nature Welfare Society snake video snake photo snake found in MP Pankaj Singh Solanki Mandaleshwar madhya pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें