Advertisment

Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी, यहां जानें सही तिथि

Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी, यहां जानें सही तिथि, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी, यहां जानें सही तिथि

Makar Sankranti 2024 Date: साल का पहला बड़ा त्योहार यानि मकर संक्रांति इस साल कब मनाया जाएगा। इस बात को लेकर अगर आप भी परेशान हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि बीते साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री से जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।

Advertisment

इस साल 2024 में मकर संक्रांति कब है (When is Makar Sankranti in year 2024) 

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस साल सूर्य 15 जनवरी की सुबह 9:4 मिनट पर धनु से मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति का व्रत 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

इन चीजों का करें दान (Makar Sankranti ke Daan)

पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य के तर्पण का तो विशेष है ही साथ ही साथ इस दिन तिल का लेप, तिल के पानी से भी स्नान करना चाहिए। दान की बात करें तो गरीबों और पंडितों को खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व है। साथ किसी गरीब को कंबल दान करने से भी पुण्य मिलता है।

Advertisment

मकर संक्रांति का 12 राशियों पर असर  (Makar Sankranti 2024 Rashifal) 

मेष राशि (Mesh Rashi) 

मेष राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि Varsh Rashi

वृष राशि के जातकों को मकर संक्रांति यानि मकर के सूर्य के दौरान थोड़ा भय बना रह सकता है।

मिथुन राशि - Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के शुभ फल मिलेगा। इस दौरान इनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

Advertisment

कर्क राशि - Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपके जीवन में पारिवारिक कलह बढ़ सकता है।

सिंह राशि - Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों को धनु में मकर के गोचर के दौरान लाभ मिलने के आसार हैं। आर्थिक रूप से आपको धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि - Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों सूर्य का गोचर या उत्तरायण के सूर्य मानसिक शांति दिलाएंगे। इस दौरान आपके जीवन में संतोष में वृद्धि होगी।

Advertisment

तुला राशि- Tula Rashi 

तुला राशि के जातकों उत्तरायण के सूर्य धन लाभ कराएंगे। आपके जीवन में आय के नए साधन खुलेंगे।

वृश्चिक राशि - Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वालों को मकर राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए हानि के योग हैं। यानि इस दौरान आपको सावधान रहने की जरुरत है।

धनु राशि- Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को एक महीने तक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। इस दौरान आपके जीवन में पैसा आएगा। आर्थिक रूप से आप सुदृढ होंगे।

मकर राशि- Makar Rashi

मकर राशि वालों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इस दौरान आपको ईष्ट सिद्धि होगी।

कुंभ राशि - Kumbh Rashi 

कुंभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। अन्य राशि वालों की तरह ही कुंभ राशि वालों को भी धन लाभ के योग बनेंगे।

मीन राशि- Meen Rashi

मीन राशि के जातकों को इस दौरान शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यानि इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सावधानी बरती होगी।

यह भी पढ़ें:

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल,शशि मोहन सिंह को बनाया गया जगदलपुर एसपी

Budhaditya Yog 2024: लो बन गया बुधादित्य योग, धनु में सूर्य-बुध की युति से क्या होगा आप पर होगा असर

CG Board Practical Exam: 10वीं और 12वीं की प्रैकटिकल परीक्षाएं आज से शुरू, माशिमं ने दिए निर्देश

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Bansal News news in hindi makar sankranti exact date 2024 When is Makar Sankranti in 2024 When is Makar Sankranti in year 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें