ऋषि कपूर एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता थे जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की। वहीं साल 2018 से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। निधन से पहले 11 महीने तक अमेरिका में उनका इलाज चला था। फिर भारत लौटने के बाद 30 अप्रैल 2020 को अभिनेता का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
2020 - बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
2010 - बॉलीवुड एक्टर देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने प्लेन से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
2006 - क्रिकेट विश्वकप 2011 की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
1967 - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता मीनाक्षी लेखी का जन्म हुआ।
1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर और उनकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या कर ली थी।
1936 : महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे।
1870 - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें