Advertisment

जब दो हजार लोगों के सामने एक हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था, जानिए क्या है पूरी कहानी

जब दो हजार लोगों के सामने एक हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था, जानिए क्या है पूरी कहानी When an elephant was hanged in front of two thousand people, know what was the whole story nkp

author-image
Bansal Digital Desk
जब दो हजार लोगों के सामने एक हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था, जानिए क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली। किस जघन्य अपराध के लिए आपने इंसानों को फांसी देने की सजा के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक हाथी को भी फांसी की सजा दी गई थी। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन ये सच है। 105 साल पहले अमेरिका में इस वाक्ये को अंजाम दिया गया था। आज के समय में अगर इस वाक्ये को अंजाम दिया जाता तो लाजिम है कि पूरी दुनिया में इसका विरोध होता। क्योंकि जानवरों के प्रति क्रूरता से कम इसे और कुछ नहीं कह सकते।

Advertisment

इतने लोगों के बीच हाथी को फांसी पर लटका दिया गया

इस खौफनाक घटना को 13 सिंतबर 1916 में अंजाम दिया गया था। अमेरिका के टेनेसी राज्य में दो हजार से ज्यादा लोगों के बीच में मैरी नाम के हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था। बता दें कि इसके पीछे की वजह बहेद ही अजीब थी, जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी।

मैरी एक एशियाई हाथी था

दरअसल, चार्ली स्पार्क नाम का एक व्यक्ति टेनेसी में 'स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शो' नाम का एक सर्कस चलाता था। उस सर्कस में कई जानवर थे, जिसमें मैरी नाम का एक एशियाई हाथी भी था। करीब पांच टन वजनी मैरी उस सर्कस का मुख्य आकर्षण था। कहते हैं कि एक दिन मैरी के महावत ने किसी कारणवश सर्कस छोड़ दिया, जिसके बाद आनन-फानन में उसकी जगह पर एक दूसरे महावत को रखा गया। अब चूंकि नए महावत को मैरी हाथी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी और ना ही मैरी ने उस महावत के साथ ज्यादा समय बिताया था, इसलिए मैरी को कंट्रोल करने में महावत को परेशानी हो रही थी।

परेड के दौरान हुई घटना

इसी बीच एक दिन सर्कस के प्रमोशन के लिए शहर में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मैरी समेत सारे जानवर और सर्कस के सभी कलाकार शामिल हुए। शहर के बीचों-बीच परेड निकाली गई। इस दौरान रास्ते में मैरी को कुछ खाने की चीज दिखी, जिसके लिए वह तेजी से आगे बढ़ने लगा। नए महावत ने मैरी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वो उससे नहीं रूका।

Advertisment

महावत ने हाथी को रोकने की बहुत कोशिश की

महावत ने अंत में उसे रोकने के लिए कान के पीछे भाला मारा, जिससे हाथी और तिलमिला उठा और गुस्से में उसे नीचे पटक दिया और उसके ऊपर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया, इस घटना में महावत की मौत हो गई। यह घटना देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने हाथी को मार डालने के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि उस समय तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन के अखबारों में इस घटना को प्रमुखता से छापा गया, जिसके बाद घटना पूरे शहर में तेजी से फैल गई।

शहर के लोग मालिक से मृत्युदेंड देने की मांग करने लगे

शहर के लोग सर्कस के मालिक चार्ली स्पार्क से मैरी (हाथी) को मृत्युदंड देने की मांग करने लगे। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो शहर में फिर कभी सर्कस नहीं होने देंगे। कई लोगों ने कई तरह से हाथी को मारने की बात कही। किसी ने ट्रेन से कुचलवा कर मारने को कहा तो किसी ने हाथी को करंट देकर मारने की बात कही। आखिरकार लोगों की जिद के आगे चार्ली स्पार्क को झुकना पड़ा और उन्होंने मैरी (हाथी) को मृत्युदंड देने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने 100 टन का वजन उठाने वाली एक क्रेन मंगवाई और 13 सितंबर 1916 को क्रेन की मदद से हाथी को हजारों लोगों के बीच फांसी पर लटका दिया गया। इस घटना को इतिहास में जानवरों के प्रति मानवता का सबसे क्रूर उदाहरण माना जाता है।

सुअर और सांड को भी दी गई थी फांसी की सजा

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1386 में एक सुअर को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी। उसने एक बच्चे पर हमला कर दिया था। उसे पहले अपराधी की तरह पकड़ा गया था, बकायदा काले कपड़े से उसका चेहरा ढका गया था और फिर उसे फांसी पर लटका दिया गया था। रिपोर्ट्स में इसी तरह की एक और घटना का जिक्र है। ये घटना घटना 1314 ईस्वी की है, सांड ने एक शख्स को बुरी तरीके से घायल कर दिया था। इसी आरोप के जवाब में सांड को फांसी की सजा पर चढ़ा दिया गया था।

Advertisment
हाथी फांसी टेनेसी हाथी को फांसी की सजा हाथी को फांसी हटके खबर टेनेसी राज्य जरा हटके खबरें जरा हटके अजब-गजब अजब गजब खबरें weird news technology news strange news sports news Politics News political news online news news in hindi News national news mary elephant story mary elephant lifestyle news Latest Bizarre News photos Latest Bizarre News Photographs khabre zara hatke india news hindi newspaper hindi news dainik bhaskar hindi news hanging elephant Entertainment News elephant murderous mary elephant hanging in tennessee elephant hanging in erwin Elephant hanging elephant hanged to death elephant hanged for killing trainer dainik bhaskar hindi news dainik bhaskar daily hindi news cricket news Covid-19 Latest News Hindi covid 19 latest news Coronavirus live Updates Coronavirus Live Breaking News business news Bollywood news Bizarre News Photos Bizarre News Images Bizarre news bhaskar hindi news ajab gajab story Ajab gajab news ajab gajab khabre Ajab gajab
Advertisment
चैनल से जुड़ें