Advertisment

जब कोर्ट का दरवाजा तोड़कर 200 महिलाओं ने कर दी थी इस हत्यारे की हत्या, जानिए सीरियल किलर अक्कू यादव की पूरी कहानी

जब कोर्ट का दरवाजा तोड़कर 200 महिलाओं ने कर दी थी इस हत्यारे की हत्या, जानिए सीरियल किलर अक्कू यादव की पूरी कहानी When 200 women had killed this killer by breaking the door of the court, know the full story of serial killer Akku Yadav nkp

author-image
Bansal Digital Desk
जब कोर्ट का दरवाजा तोड़कर 200 महिलाओं ने कर दी थी इस हत्यारे की हत्या, जानिए सीरियल किलर अक्कू यादव की पूरी कहानी

नई दिल्ली। भारतीय इतिहास में सीरियल किलिंग की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर लोग आज भी कांप जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी। हम बात कर रहे हैं सीरियल किलर भारत कालीचरण (Serial killer Bharat Kalicharan) उर्फ अक्कु यादव की। यादव ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और उन्हें चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डालता था। हालांकि, उसकी मौत भी किसी सामान्य तरीके से नहीं हुई। बल्कि करीब 200 महिलाओं ने कोर्ट का दरवाजा तोड़कर उसे भीषण मौत दी थी। इस घटना ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Advertisment

उसके कारण नागपुर में दहशत का महौल था

कालीचरण ने 40 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। वह जिस भी महिला को निशाना बनाता, उसके साथ दुष्कर्म करता और बहुतों की हत्या कर देता। बता दें कि महिलाओं के साथ लगातार होने वाली इन वारदातों की वजह से नागपुर के कस्तुरबानगर में करीब 10 साल तक दहशत का माहौल रहा था। पुलिस ने अक्कु यादव के खिलाफ करीब 26 अपराधिक मामले दर्ज किए थे और उसे कई बार गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के चलते वह हमेशा छूट जाता था।

40 महिलाओं के साथ की थी दरिंदगी

माना जाता है कि अक्कु यादव ने 40 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बनाया था, लेकिन ज्यादातर मामले उसके खिलाफ दर्ज ही नहीं हो पाते थे इस कारण से केवल 40 महिलाओं के बारे में ही मीडिया में जानकारी है। फिल्मों में खलनायकों की तरह उसका असल जीवन में रोल था। हत्या, हमला, दुष्कर्म, डकैती व बलवा के मामले उस पर दर्ज थे। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट 1991 में ही तैयार कर ली गई थी और 14 बार उसे गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन वो हर बार जमानत पर छूट जाता था।

200 महिलाओं ने मिलकर कर दी थी हत्या

लेकिन 13 अगस्त 2004 को जब पुलिस ने उसे एक मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, तो करीब 200 महिलाओं की भीड़ ने कोर्ट में घुसकर उसकी जान ले ली। बता दें कि पुलिस अक्कु यादव को लेकर दोपहर के समय नागपुर जिला सेशन कोर्ट पहुंची थी, जहां उसे कोर्ट के रूम नंबर 7 में ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अक्कू यादव ने एक महिला के साथ बदसलूकी कर दी। फिर क्या था, वहां मौजूद भीड़ ने कोर्ट रूम का दरवाजा तोड़कर उसपर हमला कर दिया। भीड़ में कुछ परूषों के साथ करीब 200 महिलाएं शामिल थी।

Advertisment

कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया

महिलाओं ने अक्कु यादव की आंख और मुंह में लाल मिर्च के साथ कंकड़-पत्थर भर दिए थे। महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था, एक महिला ने उसके गुप्तांग को भी काट दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर 73 बार चाकुओं से बार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में करीब 100 लोगों को तब गिरफ्तार किया था। जबकि 18 पर हत्या का केस चला था। हत्या के बाद कई महिलाओं ने गर्व के साथ अपना गुनाह कबूल भी किया था। हालांकि, साल 2012 में नागपुर जिला व सत्र न्यायालय ने सभी आरोपियों को निर्दोष घोषित कर बरी कर दिया। जिला व सत्र के जज वी.टी. सूर्यवंशी की अदालत ने 18 आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत न मिलने की वजह से बरी किया था।

crime news latest news in hindi news in hindi trending news Bollywood news International News court bollywood news in hindi Twitter News Nagpur serial killer A decade akku yadav actor akku yadav adalah akku yadav case 2004 akku yadav case in hindi akku yadav case lawyer akku yadav cause of death akku yadav chennai akku yadav chopped head akku yadav court case akku yadav crime patrol akku yadav death akku yadav death in hindi akku yadav death pic akku yadav death scene akku yadav documentary akku yadav family akku yadav film akku yadav hatyakand akku yadav head akku yadav hindi akku yadav in hindi akku yadav kasturba nagar akku yadav lawyer akku yadav lynch akku yadav marathi akku yadav mati akku yadav mother akku yadav movie akku yadav nagpur akku yadav nagpur movie akku yadav nephew akku yadav netflix akku yadav photo akku yadav pics akku yadav reddit akku yadav status akku yadav storia akku yadav story akku yadav story in hindi akku yadav usha narayane akku yadav video akku yadav vs Akku Yadav was lynched inside a courtroom women akku yadav wiki akku yadav wikipedia all 18 accused Entertenment news in Hindi gangster akku yadav hacked to death inside Court Kasturba Nagar slums killing Nagpur district and sessions court naitonal news sensational murder case serial killer Bharat Kalicharan serial killer Bharat Kalicharan alias Akku Yadav The murder of Akku Viral story in Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें