Advertisment

Screen Sharing Feature: WhatsApp पर भी है स्क्रीन शेयरिंग का फीचर,ऐसे करें इस्तेमाल, रहें फ्रॉड से सावधान

WhatsApp Screen Sharing Feature: WhatsApp अब स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी देता है। जानिए कैसे करें WhatsApp पर स्क्रीन शेयर, वीडियो कॉल में शेयर करने का तरीका, और स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से कैसे बचें।

author-image
anjali pandey
Screen Sharing Feature: WhatsApp पर भी है स्क्रीन शेयरिंग का फीचर,ऐसे करें इस्तेमाल, रहें फ्रॉड से सावधान

WhatsApp Screen Sharing Feature:व्हाट्सऐप अब सिर्फ चैटिंग या ऑडियो-वीडियो कॉल तक सीमित नहीं रह गया है। इसमें अब स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी उपलब्ध है, जिससे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब आपको किसी को प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट या कंटेंट दिखाना हो। आइए जानते हैं, इसे इस्तेमाल करने का तरीका और सुरक्षा के उपाय।

Advertisment

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें

[caption id="" align="alignnone" width="1024"]WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें[/caption]

1. वीडियो कॉल शुरू करें – स्क्रीन शेयरिंग केवल वीडियो कॉल पर ही की जा सकती है, ऑडियो कॉल पर नहीं।

2. तीन डॉट्स पर टैप करें – कॉल स्क्रीन पर दिखाई देने वाले तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।

Advertisment

3. ‘Screen Share’ ऑप्शन चुनें – यहां आपको स्क्रीन शेयर करने का विकल्प मिलेगा।

4. स्क्रीन चुनें – आप पूरी स्क्रीन या किसी विशेष ऐप की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

5. शेयरिंग बंद करें – काम पूरा होने पर “Stop Sharing” बटन पर टैप कर शेयरिंग बंद करें।

Advertisment

स्क्रीन शेयरिंग से जुड़े फ्रॉड से रहें सतर्क

यह फीचर जितना उपयोगी है, उतना ही साइबर अपराधियों के लिए भी मौका बन गया है। कुछ स्कैमर्स खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर लोगों से स्क्रीन शेयर करने के लिए कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी स्क्रीन शेयर करता है, ठग बैंक डिटेल, OTP, पर्सनल मैसेज आदि देख लेते हैं और खातों से पैसे चुरा सकते हैं।

 ऐसे बचें स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से

  • किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध कॉलर के साथ स्क्रीन शेयर न करें।
  • कोई भी बैंक या सरकारी अधिकारी कभी भी स्क्रीन शेयर करने को नहीं कहेगा।
  • किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई ऐप डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: Diabetes Natural Remedy: इस पत्ती को अपनी डाइट में करें शामिल, डायबिटीज होगी कंट्रोल, जानें लाभ

Advertisment
व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयर कैसे करें WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग WhatsApp फीचर WhatsApp video call screen share whatsapp update whatsapp tricks Whatsapp Security WhatsApp Screen Sharing WhatsApp safety tips WhatsApp News whatsapp new feature whatsapp guide WhatsApp Fraud Screen mirroring scam Meta WhatsApp feature
Advertisment
चैनल से जुड़ें