Advertisment

Whatsapp New Features: व्हाट्सऐप ने जारी किए धमाकेदार फीचर्स, अब चैट लॉक से लेकर कई मैसेज कर सकतें हैं पिन

Whatsapp New Features: व्हाट्सऐप ने अपने ऐप लॉक फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है, जो यूजर्स की चैट को सुरक्षित और प्राइवेट करता है।

author-image
Manya Jain
Whatsapp New Features: व्हाट्सऐप ने जारी किए धमाकेदार फीचर्स, अब चैट लॉक से लेकर कई मैसेज कर सकतें हैं पिन

Whatsapp New Features: व्हाट्सऐप ने अपने ऐप लॉक फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है, जो यूजर्स को अपनी चैट को सुरक्षित करने और प्राइवेसी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न ऑथेंटिकेशन मेथड्स जैसे फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या डिवाइस पासकोड का उपयोग करने की क्षमता प्रदान करता है।

Advertisment

कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया फीचर पेश कर रहा है जो उन्हें फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान जैसे विभिन्न ऑथेंटिकेशन मेथड्स का उपयोग करके ऐप को अनलॉक करने की अनुमति देता है।

यह अतिरिक्त सुरक्षा उपाय यूजर्स के लिए सक्रिय करना ऑप्शनल होगा।

    स्टेटस में दोस्तों को करें मेंशन 

कैसे WhatsApp स्टेटस करें हाइड, ये है पूरा प्रॉसेस - How to Hide WhatsApp  Status Here are step by step process

नया फीचर यूजर्स को पहले से भी अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा, जो उनकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा की सुरक्षा में एक बड़ा सुधार होगा।

विभिन्न ऑथेंटिकेशन मेथड्स के साथ, व्हाट्सएप न केवल यूजर्स को अधिक स्वतंत्रता देता है, बल्कि उनके खातों को धोखाधड़ी के खिलाफ अधिक सुरक्षित भी बनाता है।

Advertisment

व्हाट्सएप एक नया फीचर और जोड़ रहा है जहां आप अपने स्टेटस अपडेट में अपने दोस्तों को मेंशन कर सकते हैं। जब कोई आपको मेंशन करेगा, तो आपको तुरंत एक नोटिफिकेशन मिलेगी। नए वर्जन में, आप अपने दोस्तों को सीधे अपने स्टेटस अपडेट में भी शामिल कर सकते हैं।

    एक से ज्यादा मेसेज होंगे पिन 

whatsapp users can now pin message in chats here is how to do it - Tech  news hindi WhatsApp में आया गजब का फीचर, अब हमेशा दिखता रहेगा फेवरेट मेसेज

इसके अलावा अब आप अपनी चैट (Whatsapp New Features) में एक से ज्यादा मैसेज पिन  कर सकते हैं। इसका टेस्टिंग एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप के एक विशेष वर्जन पर काम किया जा रहा है।

जिसमें आपके द्वारा पिन किए गए मैसेज को देखने और व्यवस्थित करने के तरीके में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि आपके लिए उन्हें ढूंढना और कंट्रोल करना आसान हो जाए।

Advertisment

    सीक्रेट कोड से PC में चैट लॉक 

WhatsApp 'secret codes' seem built for love rats | Trusted Reviews

अब आप व्हाट्सऐप (whatsapp) सीक्रेट कोड नाम से एक नया फीचर जोड़ रहा है। यह फीचर उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।

यह यूजर्स को अपनी निजी चैट को लॉक करने की अनुमति देता है ताकि कोई और उन्हें कंप्यूटर पर न खोल सके।

चैट को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को WhatsApp Web में एक सीक्रेट कोड डालना होगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें