Advertisment

WhatsApp New Feature: अगर गलती से कर दिया 'Delete for Me' पर क्लिक ! ठीक करने में मिलेगा एक और मौका, जानें कैसे

author-image
Bansal News
WhatsApp New Feature: अगर गलती से कर दिया 'Delete for Me' पर क्लिक ! ठीक करने में मिलेगा एक और मौका, जानें कैसे

WhatsApp New Feature: सोशल मीडिया या पॉपुलर मैसेंजिग एप वॉट्सऐप पर जहां नए फीचर्स अपडेट होते रहते है वही पर एक और नया फीचर सामने आया है जिसमें अब आपको मैसेज करने से जुड़े बदलाव मिलेगे। यहां पर ये फीचर खास तौर पर 'डिलीट फॉर मी' को अनडू करने बताया जा रहा है।

Advertisment

जाने क्या है नया फीचर 

आपको बताते चलें कि, यहां पर इस फीचर के जरिए यूजर्स को गलती से किए डिलीट फॉर मी को अनडू करने का मौका मिलेगा, इसके लिए वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को 5 सेकंड का समय मिलेगा, 5 सेकंड के भीतर अगर आपने अपने एक्शन को अनडू कर दिया तो ठीक नहीं तो वो हमेशा के लिए डिलीट फॉर मी ही हो जाएगा। जानकारी की माने तो यह फीचर सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है. वॉट्सऐप और विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने ट्विटर इसकी जानकारी दी और बताया कि ये फीचर अब सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो चुका है।

जानिए कैसे काम करेगा नया फीचर

आपको बताते चलें कि, कोई मैसेज आप ग्रुप या चैटबॉक्स में सभी के लिए डिलीट करना चाहते हैं लेकिन ये गलती से आपके लिए ही डिलीट हो जाता है, ऐसे में डिलीट फॉर मी को अनडू करने सबसे बढ़िया ऑप्शन है, अब इस नए फीचर के रोलआउट होने के बाद आप अब जब भी आप 'डिलीट फॉर मी' करेंगे तो साइड में Undo लिखा दिखाई देगा। जहां पर आपको क्लिक करने के बाद आपके पास 5 सेकंड होंगे, इस Undo का इस्तेमाल करने और डिलीट फॉर मी को ठीक करने में. बता दें कि गलती से Delete for Everyone पर क्लिक करने पर ये फीचर काम नहीं आएगा। यही फीचर वॉट्सऐप डेस्कटॉप और वॉट्सऐप फॉर iOS के लिए लॉन्च हो गया है।

whatsapp update whatsapp undo deleted messages whatsapp undo delete for me whatsapp undo delete chat whatsapp undo button WhatsApp News WhatsApp new accidental delete feature WhatsApp nedw feature whatsapp message delete reverse WhatsApp feature whatsapp delete message WhatsApp tech news how to undelete whatsapp message delete for me accidental delete
Advertisment
चैनल से जुड़ें