Advertisment

whatsapp lock : WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 नवंबर से बंद हो जाएगा, चेक कर लें अपना फोन

whatsapp lock : WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 नवंबर से बंद हो जाएगा, चेक कर लें अपना फोन whatsapp-lock-big-news-for-whatsapp-users-will-be-closed-from-november-1-check-your-phone

author-image
Preeti Dwivedi
whatsapp lock : WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 नवंबर से बंद हो जाएगा, चेक कर लें अपना फोन

नई दिल्ली। अभी तक पुराने whatsapp lock  फोन पर whatsapp चलाने वाले को लिए बड़ी खबर है। कुछ सिलेक्टेड फोन पर अब 1 नवंबर से whatsapp बंद होने वाला है। दरअसल, नवंबर की डेडलाइन से पास आ रही है। जिसमें आईफोन और एंड्रॉइड डिवाइसेस में हमेशा के लिए वाट्सऐप चैट को लॉक कर दिया जाएगा। अब इससे बचने के लिए या तो आपको अपना सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। या फिर आपके पास दूसरा विकल्प यह होगा कि आपको अपना फोन ही चेंज करके अब नया फोन लेना होगा।

Advertisment

आपको बता दें कि अगर आपने 1 नवंबर तक कंपनी के इन नियमों का पालन नहीं किया तो आपका व्हाट्सऐप बंद होना तय है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि 1 नवंबर से कई स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपके मोबाइल पर व्हाट्सऐप ब्लॉक होता है, तो आप उस फोन पर मेसेज, फोटो या वीडियो नहीं देख पाएंगे।

हो सकता है अपडेट भी न हो फोन
अगर आप अपना फोन अपडेट भी करते हैं तो हो सकता है इस बात की आशंका भी हो कि अब आपका फोन अपडेट होने के लिए भी इतना पुराना हो कि इस विकल्प का भी आप उपयोग न कर पाएं। फिर सीधे तौर पर आपके पास दूसरे फोन की खरीदी के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचेगा। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, 40 से अधिक अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल प्रभावित होने की उम्मीद है।

आप भी जान लें क्या है डेडलाइन
अगर आपके पास भी पुराना मोबाइल है तो इसके लिए आपके पास केवल 16 दिन शेष बचे हैं। जी हां अपडेट की डेडलाइन 1 नवंबर है। जिसके बाद वॉट्सऐप कुछ फोन्स में काम करना बंद कर देगा। ऐसे में एंड्रॉइड यूजर्स को ध्यान देना होगा कि आपको Android 4.1 या लेटेस्ट वर्जन पर चलाना होगा। इसके लिए आपको iPhone को iOS 10 या उसके बाद वाले वर्जन का उपयोग करना होगा।

Advertisment

ढेरों फोन्स हो जाएंगे बेकार
— एंड्रॉइड के मामले में कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S3 और Huawei Ascend Mate समेत कई लोकप्रिय फोन वॉट्सऐप का एक्सेस खो देंगे।
— ऐप्पल के मामले में कहा जा रहा है कि iPhone 4 या उससे पुराने वर्जन वॉट्सऐप तक पहुंच खो देंगे।
— अगर आपने अपने iPhone 6S, iPhone 6S Plus या iPhone SE (2016) को कभी भी अपडेट नहीं किया है, तो आप अपडेट होने तक एक्सेस खो देंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें iOS 9 पर लॉन्च किया है। हालांकि, आप तीनों मॉडलों को लेटेस्ट वर्जन iOS 15 में अपडेट कर सकते हैं और वॉट्सऐप तक पहुंच बना सकते हैं।

– Samsung के फोन LG के Lucid 2, LG ऑप्टिमस F7, LG ऑप्टिमस F5, ऑप्टिमस L3 II Dual, ऑप्टिमस F5, ऑप्टिमस L5, ऑप्टिमस L5 II, Optimus L5 डुअल, Optimus L3 II, Optimus L7, Optimus L7 II Dual, Optimus L7 II, Optimus F6, Enact , Optimus L4 II Dual, ऑप्टिमस F3, Optimus L4 II, ऑप्टिमस L2 II, Optimus Nitro HD और 4X HD, और ऑप्टिमस F3Q में भी सपोर्ट बंद हो जाएगा।

— इसके अलावा चीनी फोन बनाने वाली कंपनी ZTE के फोनों को भी इसमें शामिल किया गया है। जिसमें ZTE ग्रैंड S Flex, ZTE V956, ग्रैंड X Quad V987 और ZTE Grand Memo शामिल है।

Advertisment

— हुवावे के Ascend G740, Ascend Mate, Ascend D क्वाड XL, Ascend D1 क्वाड XL, Ascend P1 S और Ascend D2 में ऐप नहीं चलाया जा सकेगा।

— Sony के Xperia Miro, सोनी Xperia Neo L और सोनी Xperia Arc S भी लिस्ट में मौजूद हैं साथ ही इसमें Alcatel, HTC, Lenovo के फोन भी हैं।

गूगल ने भी बंद किया पुराने फोन्स का सपोर्ट
टेक कंपनियां नियमित रूप से पुराने उपकरणों का समर्थन करना बंद कर देती हैं। पुराने एंड्रॉइड फोन के साथ गूगल ने जीमेल, यूट्यूब और गूगल मैप्स के लिए ऐसा ही किया। दरअसल पुराने मॉड्ल्स पर नए ऐप्स काम करना बंद कर देते हैं जिसकी वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। खास तौर पर जब केवल कुछ ही यूजर्स सॉफ़्टवेयर के इन पुराने वर्जन का उपयोग करते हैं। अत:बहुत जरूरी है कि आप तुरंत अपना फोन अपडेट कर लें।

Advertisment

WhatsApp will STOP working on these mobiles Whatsapp will stop working whatsapp update WhatsApp Smartphones WhatsApp Messenger whatsapp lock whatsapp list of phones whatsapp list of banned mobiles whatsapp list whatsapp iphone whatsapp india WhatsApp End of Support WhatsApp connection whatsapp ban list Whatsapp Ban whatsapp android WhatsApp account WhatsApp tech news in hindi Tech News Hindi tech news Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Facebook-Owned WhatsApp bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें