Advertisment

हो जाएं सावधान: WhatsApp पर आए इन नंबरों से कॉल तो कभी न करें रिसीव, हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्‍या है मामला

WhatsApp Call Fraud in India: अगर आप भी Whatsapp पर आने वाले किसी भी अंजान कॉल उठा (रिसीव) कर लेते हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

author-image
Aman jain
WhatsApp Call Fraud in India

WhatsApp Call Fraud in India

WhatsApp Call Fraud in India: अगर आप भी Whatsapp पर आने वाले किसी भी अंजान कॉल उठा (रिसीव) कर लेते हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

Advertisment

अब से आप अंजान नंबर से आने वाले कॉल को रिसीव नहीं करना। अगर आप ऐसे किसी भी कॉल को रिसीव करते हैं तो आपको कई बड़े नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।

देश में ठगी के मामले काफी बढ़ गए हैं। इनके साथ ही ठगी के लिए ठग नए-नए तरीकों का इस्‍तेमाल किया करते हैं। ठगों ने आजकल WhatsApp Call को ठगी का नया जरिया बना लिया है।

आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822174101114335739

भारत से ही लगाए जा रहे इंटरनेट कॉल

साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो  अब तक फोन पर कॉल करके ओटीपी वगैरह के जरिये ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सभी लोगों के सर्तक होने के बाद अब ठगों ने ठगी का नया रास्‍ता बना लिया है।

Advertisment

अब ठग या हैकर्स आपके व्हाट्सएप पर ऐसी कॉलिंग से आपको ठग रहे हैं। इसमें व्हाट्सएप पर आने वाली कॉल्स भले ही आपको इंटरनेशनल नंबर दिखाए, लेकिन असल में ठग भारत में ही कहीं बैठकर आपके साथ ठगी करने का प्‍लान बना रहे होते हैं।

publive-image

ये काम इंटरनेट कॉलिंग के जरिये उन ऐप्स की मदद से किया जाता है। जिनसे आप अपना आईपी एड्रेस किसी दूसरे देश का दिखा सकते हैं। आज से आप भी नए या अंजान नबंर से कॉल आने पर सर्तक हो जाएं।

इन नंबरों से आते हैं कॉल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रालय ने चेतावनी दी गई है जिसमें बताया गया है कि विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर आने वाली अंजान कॉल को न उठाएं।

Advertisment

अगर आप इन्‍हें रिसीव करते हैं तो आप हैकर्स के द्वारा शिकार बन सकते हैं।

publive-image

उदाहरण के लिए समझे तो अगर आपके पास +92-xxxxxxxxxx, +112, +95, +84, +62, +60 जैसे नंबर से कॉल आता है तो इसे कतई न उठाएं। इसी के साथ आप इस बात को अपने परिवार में सभी लोगों को बता दें।

यहां करें ठगी होने पर रिपोर्ट

DoT ने सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपको सावधानी रखनी चाहिए यदि आप कभी गलती से लापरवाही के कारण किसी ठग का शिकार बन जाते हैं तो आपको तुरंत ही संचार साथी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।

Advertisment

यह वेबसाइटwww.sancharsathi.gov.inनाम से आपको गूगल पर मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां पर जाकर नो योर मोबाइल कनेक्शन से आपके नाम से चल रहे मोबाइल सिम की भी जानकारी प्राप्त कि जा सकती है।

यह भी पढ़ें- TVS Ntorq 125 Scooter Updated: TVS लेकर आया नया स्‍कूटर, नए कलर ऑप्‍शन के साथ मिलेंगे नए फीचर्स, जानें इसकी खास कीमत

स्पैम कॉल साइबर फ्रॉड व्हाट्सऐप पर अंजान कॉल से कैसे बचें व्हाट्सऐप कॉल स्कैम व्हाट्सऐप डिजिटल अरेस्ट टेक न्यूज हिंदी टेक न्यूज ऑनलाइन स्कैम ऑनलाइन फ्रॉड अंजान व्हाट्सऐप कॉल Whatsapp call scam WhatsApp Call Fraud in India WhatsApp unknown whatsapp call tech news in hindi Tech News Hindi spam calls Online Scam online fraud how to avoid unknown whatsapp call digital arrest cyber fraud
Advertisment
चैनल से जुड़ें