Advertisment

ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के कड़े मैच में क्या होगी टीम और कैसी होगी रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

ENG vs SL: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने का गुरुवार को यहां संभवत: अंतिम मौका मिलेगा...

author-image
Bansal News
ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के कड़े मैच में क्या होगी टीम और कैसी होगी रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

ENG vs SL: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने का गुरुवार को यहां संभवत: अंतिम मौका मिलेगा जब उसकी भिड़ंत टूर्नामेंट में जूझ रही एक अन्य टीम श्रीलंका से होगी।

Advertisment

ENGहारी तो होगी बाहर!

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के 4 मैच में श्रीलंका के समान दो अंक हैं और वे तालिका में 9वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ जीत इंग्लैंड को काफी आगे नहीं ले जाएगी लेकिन यह उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए थोड़ी प्रेरणा दे सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ हार हालांकि इंग्लैंड की उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगी। जल्दी बाहर होने से बचने के लिए इंग्लैंड को हर विभाग में सुधार की जरूरत है, विशेषकर उनके बल्लेबाजों को आक्रामक होने की जरूरत है।

https://twitter.com/englandcricket/status/1717145763359400300?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

Advertisment

इसके लिए उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना में अधिक अनुकूल स्थान नहीं मिलेगा जिसकी सीमा रेखा छोटी है और पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है।

ENGके बल्लेबाजों ने किया निराश

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां खेले गए पिछले मैच में कुल 672 रन बने थे और इंग्लैंड के बल्लेबाज 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने प्रयास को दोहराना चाहेंगे जब उन्होंने धर्मशाला में 9 विकेट पर 364 रन बनाए थे।

डेविड मलान और जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाया है। टीम को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

Advertisment

कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, मोईन अली, क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थी लेकिन उनमें से कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया।

रीस टॉपले टूर्नामेंट से बाहर

इंग्लैंड के ऑलराउंडरों ने भी अब तक निराश किया है। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत 4 ऑलराउंडरों - वोक्स, मोईन, कुरेन और लिविंगस्टोन के साथ की थी लेकिन तीन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनमें से किसी ने भी अंतिम 11 में जगह नहीं बनाई।

बेन स्टोक्स विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेले। रीस टॉपले टूर्नामेंट में 8 विकेट के साथ इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज थे लेकिन यह तेज गेंदबाज तर्जनी में फ्रेक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

Advertisment

लेग स्पिनर आदिल राशिद अब टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक 6 विकेट लिए हैं और उनकी 5.18 की इकोनामी रेट टीम में सबसे अच्छी है।

एंजेलो मैथ्यूज टीम में शामिल    

दूसरी तरफ श्रीलंका को भी पिछले मैच में नीदरलैंड पर 5 विकेट की जीत के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने चोट के कारण कप्तान दासुन शनाका और युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को गंवा दिया है। लेकिन यह किसी नुकसान जैसा भी नहीं लगता क्योंकि वे दोनों काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।

श्रीलंका ने पथिराना के विकल्प के रूप में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को टीम में शामिल किया है जबकि उसके पास दुष्मंता चमीरा के रूप में तेज गेंदबाज उपलब्ध था।

Advertisment

श्रीलंका की परेशानी उसकी कमजोर गेंदबाजी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 428, पाकिस्तान के खिलाफ 345 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35.2 ओवर में 215 रन खर्च किए हैं।

श्रीलंका कटॉपऑर्डरका बेहतर प्रदर्शन

श्रीलंका के गेंदबाजों ने नीदरलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 91 रन कर दिया था लेकिन टीम 262 रन तक पहुंचने में सफल रही। बल्लेबाजी में श्रीलंका का टॉप ऑर्डर अच्छा कर रहा है। सदीरा समरविक्रम और कुसाल मेंडिस शतक जड़ चुके हैं जबकि पथुम निसांका और चरित असलंका ने भी प्रभाव पारियां खेली हैं।

4 साल पहले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर 20 रन की हैरान करने वाली जीत से भी टीम को आत्मविश्वास मिलेगा। उस टीम में मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा और कुसाल परेरा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

Advertisment

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

श्रीलंका: कुसाल मेंडिस (कप्तान), कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, चरित असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेलालागे, कासुन रजिता, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंता और चमिका करुणारत्ने। रिजर्व: दुष्मंता चमीरा। समय: मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 

MP Weather Update: एमपी में बदलता मौसम, होने लगा सर्दी का अहसास, जल्द शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Detox Drinks For Acidity: एसिडिटी की समस्‍या से ना हो परेशान, ये 3 ड्र‍िंक्‍स दिलाएंगे राहत

Foods For Dry Skin In Winter: सर्दियों की डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा

Impact Of Climate Change: विज्ञान मंत्रालय का शोध, भारत के ये क्षेत्र आगामी वर्षों में होंगे भीषण लू की चपेट में, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Air Travel Rules: एयरपोर्ट पर भूलकर भी न बोले ये शब्द, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

world cup 2023, icc world cup 2023, sl vs eng, sri lanka vs england

world cup 2023 Sri Lanka vs England sl vs eng Sadeera Samarawickrama Pathum Nissanka Moeen Ali mark wood Maheesh Theekshana Kusal Perera kusal mendis Kasun Rajitha Jos Buttler Jonny Bairstow Joe Root icc world cup 2023 Harry Brook Gus Atkinson Dushan Hemantha dunith wellalage Dilshan Madushanka Dhananjaya de Silva dawid malan David Willey Chris Woakes Charith Asalanka chamika karunaratne ben stokes Adil Rashid
Advertisment
चैनल से जुड़ें