Advertisment

Bhopal Municipal Corporation Budget 2023 : कैसा रहेगा "महापौर" का भोपाल बजट, क्या व्यक्तिगत नल कनेक्शन और बिजली सुधार पर रहेगा फोकस?

Bhopal Municipal Corporation Budget 2023 : कैसा रहेगा "महापौर" का भोपाल बजट, क्या व्यक्तिगत नल कनेक्शन और बिजली सुधार पर रहेगा फोकस?,

author-image
Bansal News
Bhopal Municipal Corporation Budget 2023 : कैसा रहेगा

भोपाल। Bhopal Municipal Corporation Budget 2023 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया जाना है। बजट भोपाल महापौर मालती राय पेश करेंगी। इससे पहले सोमवार को आईएसबीटी स्थित महापौर कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक की गई और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। माना जा रहा हैकि 3200 करोड़ रुपए का बजट इस बार पेश किया जा सकता है।

Advertisment

मार्गों का नाम बदला जा सकता है-

- गुफा मंदिर से सुल्तानिया इन्फ्रेंट्री लाइंस जाने वाली सड़क का नाम ‘ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह मार्ग’ किया जा सकता है।
- वार्ड-56 अंतर्गत बरखेड़ी पठानी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के नाम पर ‘शास्त्री नगर (भेल)’ किए जाने का प्रस्ताव भी आ सकता है।
- जहांगीराबाद चौराहे से एक्सट्राल कालेज मार्ग का नाम ‘बाबूलाल गौर मार्ग’ किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।
- नीमच में पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को भी शामिल किया जा सकता है।
- ऐशबाग स्टेडियम का नाम बदलकर स्व. कैलाश नारायण सारंग किया जा सकता है।
- अमृत-2 के तहत बड़ी राशि का प्रावधान किया जा सकता है।
- बजट में व्यक्तिगत नल कनेक्शन दिए जाने और सीवेज सिस्टम ठीक करने का प्रावधान भी किया जा सकता है।
- भोपाल शहर की बिजली व्यस्था के सुधार के लिए भी बजट में प्रस्ताव लाया जा सकता है।
- प्रापर्टी टैक्स के संबंध में भी लोगों को राहत मिल सकती है।

ऐसा था साल 2022 का बजट

- राजधानी भोपाल में साल 2022 के नगर निगम बजट में जल दर, बिल्डिंग परमिशन-लाइसेंस फीस और स्वच्छता शुल्क आदि नहीं बढ़ाया गया।
- निगम मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए 2 हजार लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।
- स्वच्छ भारत मिशन हेतु 2500 लाख का प्रवधान किया गया है।
- स्वच्छ भारत मिशन के प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 1300 लाख, जैव चिकित्सा अपशिष्ठ निष्पादन के लिए 100 लाख, खतरनाक अपशिष्ठ निष्पादन के लिए 100 लाख, सौदर्यीकरण के लिए 3500 लाख का प्रावधान किया गया है।
- आदमपुर एनिमल इन्सिनियेटर प्लांट के लिए 600 लाख रुपये का प्रवधान किया गया।
- अमृत योजना के लिए 25000 लाख का भी प्रावधान किया गया है।
- बीआरटीएस के पुर्ननिर्माण के लिए 2600 लाख का प्रावधान किया गया है।
- हेरिटेज वर्क के लिए 200 लाख का प्रवधान।
- महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण हेतु 60 लाख का प्रवधान रखा गया।
- गौ शाला के निर्माण के लिए भी 200 लाख का प्रावधान रखा गया है।
- सौर उर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 500 लाख, पवन उर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 500 लाखय़
- निगम कर्मचारियों के आवास के लिए 615.95 लाख का प्रावधान, कर्मचारियों के ग्रुप बीमा के लिए 50 लाख का प्रावधान किया गया।

Municipal Corporation bhopal Municipal Corporation news Municipal Corporation bhopal Bhopal Municipal Corporation bhopal municipal employees strike news bhopal municipal corporation employees on strike bhopal nagar nigam budget
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें