Advertisment

क्या है घोड़े की रफ्तार और कितने हॉर्सपावर की होती है शक्ति

क्या है घोड़े की रफ्तार और कितने हॉर्सपावर की होती है शक्ति, What is the speed of horse and how many horsepower is there

author-image
Bansal News
क्या है घोड़े की रफ्तार और कितने हॉर्सपावर की होती है शक्ति

what is horse speed

घोड़े की रफ्तार और शक्ति का तो हर कोई कायल होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक घोड़े की रफ्तार क्या है और ऐसा कौनसा पक्षी है, जिसे घोड़े से भी तेज दौड़ने वाला माना जाता है। अगर नहीं तो यहां आपको बाता दें कि अपने शरीर की बनावट, लंबे पैर और दुबले-पतले शरीर की बदौलत एक घोड़ा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसानी से दौड़ सकता है। वहीं आगर बात करे घोड़े की अधिकतम रफ्तार की तो 89 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक घोड़े को दौड़ लगाते हुए देखा गया है। घोड़े की इस रफ्तार को पाने के लिए उसके कंकाल संरचना, हृदय की बनावट और फेफड़ों को माना जाता है। हालांकि, इतनी तेज रफ्तार Gallop को बनाए रखने के लिए एक घोड़े के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। जिसके चलते कुछ समय के ही इस रफ्तार को घोड़ा बनाए रख सकता है।

Advertisment

horse interesting facts

वहीं अगर बात करें कि घोड़े में कितनी शक्ति होती है, तो यहां बता दें कि एक आंकलन के हिसाब से 14.9 हॉर्सपावर तक की शक्ति पाई गई है। 1 हॉर्सपावर Horsepower (hp) के लिए 746 वाट के बराबर माना जाता है। इसके साथ ही किसी भी घोड़े के लिए 20 से 25 साल के बाद रिटायर कर दिया जाता है। क्योंकि इसके बाद घोड़े को दौड़ेने में काफी परेशानी होती है। इतने जल्दी घोड़े की रिटार करने का कारण घोड़े के शारीरिक बदलाव और बीमारियों को माना जा सकता है। आचार्य चाणक्य की नीति के एक श्लोक के अनुसार (अध्वा जरा मनुष्याणां वाजिनां बन्धनं जरा । अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणाम् आतपो जरा ।।) पुरुषों के लिए अधिक पैदल चलना और घोड़ों को बांधकर रखना, वस्त्रों के लिए अधिक धूप बुढ़ापे का कारण बनती है। यहां आपको बता दें कि घोड़े के 40 व घोड़ी के 36 दांत होते हैं और आंखे 360° डिग्री तक आसानी से देख सकती हैं।

शुतुरमुर्ग पक्षी घोड़े से तेज दौड़ता है

घोड़े की इतनी तेज रफ्तार होने के बावजूद एक पक्षी ऐसा भी, जो घोड़े से भी तेज गति से दौड़ सकता है। उस पक्षी का नाम "शुतुरमुर्ग" है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पक्षी उड़ नहीं सकता, लेकिन धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षियों में इसका नाम जरूर आता है। एक छलांग में यह पक्षी 10 से 16 फीट की दूरी आसानी पूरी कर लेता है। विशेषज्ञों के मुताबिक शुतुरमुर्ग 43 मील प्रति घंटा (73 किमी) की रफ्तार से दौड़ सकता है। इस गति से वह घोड़े के लिए भी पीछे छोड़ने में कामयाब हो सकता है।

Ostrich Interesting Facts

Ostrich Facts

what is horse speed This bird runs faster than a horse ostrich speed Ostrich Interesting Facts Ostrich Facts ostrich bird speed ostrich bird runs faster than horse ostrich bird ostrich and horse speed how fast is a horse horse power horse interesting facts facts about horse
Advertisment
चैनल से जुड़ें