Advertisment

CT Scan और MRI में क्या अंतर होता है? क्या एक मशीन से होते है दोनो टेस्ट

CT Scan और MRI में क्या अंतर होता है? क्या एक मशीन से होते है दोनो टेस्ट What is the difference between CT Scan and MRI machine vkj

author-image
deepak
CT Scan और MRI में क्या अंतर होता है? क्या एक मशीन से होते है दोनो टेस्ट

अस्पतालों में आपने CT Scan और MRI मशीन के बारे में जरूर सुना होगा। वैसे दोनो मशीने दिखने में एक जैसी दिखाई देती है लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों मशीनों से एक ही टेस्ट किए जाते है? लेकिन आपको बता दें कि भले ही दोनों मशीने दिखने में एक जैसी दिखती हो लेकिन दोनो मशीनों का काम और जांच का तरीका अलग—अलग होता है। CT Scan की मशीन से MRI का टेस्ट नहीं किया जा सकता है।

Advertisment

क्या होता है MRI?

एमआरआई मशीन के द्वारा इंसान के शरीर के अंदर की तस्वीरें ली जाती हैं। इस मशीन का उपयोग किसी खास बीमारी का पता लगाने के​ लिए किया जाता है। ज्यादातर इस मशीन से दिमाग से जुड़ी बीमारियों का पता लगाया जाता है। एमआरआई स्कैनर एक बड़ी ट्यूब होती है जिसमें शक्तिशाली चुम्बक लगे होते हैं। स्कैन के दौरान इस ट्यूब के अंदर इंसान को लेटते हैं। MRI शरीर के जोड़ों, दिमाग, कलाई, टखने, छाती, हृदय, रक्त वाहिकाओं की जांच के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। एमआरआई स्कैनर किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है स्कैन 15 से 90 मिनट के बीच रहेगा जो इस बात पर निर्भर करता है कि किस आकार का क्षेत्र स्कैन किया जा रहा है और कितने चित्र लिए जा रहे हैं।

क्या होता है CT Scan

CT Scan कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन है। सीटी स्कैन का मतलब है किसी भी चीज को छोटे-छोटे सेक्शन में काटकर उसका अध्ययन करना। यह एक तरह का थ्री डायमेंशनल एक्‍सरे है। इस स्कैन में कंप्यूटर और एक्स-रे मशीन द्वारा ली गई छवियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन छवियों के माध्यम से क्रॉस सेक्शनल तस्वीरें बनती हैं, जो शरीर में आई गड़बड़ियों को आसानी से समझने में मदद करती हैं। यह स्कैन सॉफ्ट टिशू, रक्त वाहिकाओं और हड्डियों समेत शरीर के कई अंगों पर इस्तेमाल किया जाता है।

CT Scan और MRI के बीच क्या अंतर है?

MRI मशीन रेडियो तरंगों के जरिए काम करती है वहीं CT Scan हीं मशीन एक्स-रे के जरिए काम करती है। MRI मशीन काफी शोर करती है, इसलिए मरीज की सुविधा को देखते हुए उन्हें हेडफोन या ईयरप्लग जैसी चीजें दी जाती हैं, ताकि वे मशीन के शोर से परेशान न हों। MRI हों मशीनों की तुलना में CT Scan मशीन काफी शांत होती है। दुनियाभर में एमआरआई के मुकाबले सीटी स्कैन बड़ी संख्या में कराई जाती हैं। एमआरआई जांच, सीटी स्कैन जांच के मुकाबले काफी महंगी होती है और इसका खर्च आम आदमी नहीं उठा सकता।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें