Advertisment

Kisan Andolan Bharat Band: सब्जी और दूध सप्लाई को लेकर MP में रहेगा मिलाजुला असर, इन किसान संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन

Kisan Andolan Bharat Band: अधिकांश किसान संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया है। इससे कुछ जगहों पर दूध-सब्जी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

author-image
Rahul Sharma
Kisan Andolan Bharat Band: सब्जी और दूध सप्लाई को लेकर MP में रहेगा मिलाजुला असर, इन किसान संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन

   हाइलाइट्स

  • एमपी के अधिकांश किसान संगठनों ने दिया भारत बंद का समर्थन
  • भारतीय किसान संघ ने भारत बंद को नहीं दिया समर्थन
  • कुछ जगहों पर प्रभावित हो सकती है सब्जी और दूध की सप्लाई
Advertisment

Kisan AndolanBharat Band: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कल 16 फरवरी को किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

MP में भी अधिकांश किसान संगठन भारत बंद के समर्थन में हैं, बावजूद इसके मध्य प्रदेश में भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) के दौरान सब्जी और दूध सप्लाई को लेकर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

  बंद को सफल बनाने वाले अधिकांश नेता जेल में

दिल्ली किसान आंदोलन के कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश किसान नेता जेल में हैं या फिर पुलिस उन पर कड़ी नजर रख रही है। भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) का MP में ज्यादा असर नहीं रहने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

Advertisment

   छोटे शहरों में दिखाई दे सकता है असर

भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) का असर छोटे शहरों और जिलों में दिखाई दे सकता है। संगठन किसानों से स्वयं ही बाजार और शहरों में दूध-सब्जी लेकर नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

संबंधित खबर: DA & FW Removes Swaminathan Report: कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब हुई स्वामीनाथन की रिपोर्ट, जानें क्या था इसमें खास

   व्हॉट्सएप और SMS से कर रहे समर्थन की अपील

किसान संगठन किसानों से व्हॉट्सएप मैसेज और SMS के जरिये भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। इस अपील का कितना असर हुआ यह 16 फरवरी, शुक्रवार को देखने को मिलेगा।

Advertisment

   भारतीय किसान संघ ने नहीं दिया समर्थन

भारतीय किसान संघ ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है। इसके पीछे दो वजह है। पहला किसान संघ स्वयं एक बड़े आंदोलन की तैयारी में व्यस्त है और दूसरा किसान संघ पहले भी कह चुका है कि वह राजनीतिकरण हो चुके किसी भी हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं करेगा।

भारतीय किसान संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने कहा कि किसान संघ ने भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) का समर्थन नहीं किया है।

संबंधित खबर: Kisan Andolan 2.O: 16 फरवरी को किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान, टिकरी बॉर्डर पर धारा 144 लागू, जानें किन प्रदेशों में रहेगा बंद का असर

Advertisment

   किसान कांग्रेस सहित इन किसान संगठनों ने दिया समर्थन

किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि वे किसानों के साथ हैं और किसान कांग्रेस का भारत बंद (Kisan Andolan Bharat Band) को समर्थन है।

वहीं किसान जागृति संगठन के संस्थापक इरफान जाफरी ने भी भारत बंद के समर्थन की बात कही। उन्होंने बताया कि इसे लेकर संगठन शुक्रवार को रायसेन में एक बड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली यात्रा भी निकालेगा।

आम किसान यूनियन के राम ईनानिया ने भी भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य संगठनों ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया है।

Advertisment

milk and vegetable supply affected kisan andolan bharat band farmer protest delhi Farmer Protest farmer arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें