Advertisment

Interesting News: क्या है FBI, जो इस वक्त चर्चा में है?

Interesting News: FBI क्या होता है? जो इस वक्त चर्चाओं में है Interesting News: FBI क्या होता है? जो इस वक्त चर्चाओं में है

author-image
Bansal News
Interesting News: क्या है FBI, जो इस वक्त चर्चा में है?

Interesting News: क्या आपको पता है कि FBI क्या होता है? FBI का Full फार्म क्या होता है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें, कि यह एक खुफिया जांच एजेंसी है। जैसा कि आप जानते हैं पूरी दुनिया में आतंकवाद, साइबर हमलों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और इन हमलों को रोकने में खुफिया एजेंसी या फिर कह ले जांच एजेंसी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। प्रत्येक देश में अपनी-अपनी खुफिया एजेंसी होती है। इसी तरह अमेरिका की खुफिया एजेंसी का नाम FBI है। हालांकि वह अमेरिका के मुख्य खुफिया एजेंसी CIA से थोड़ा अलग है। आज हम इस पोस्ट में FBI से संबंधित जानकारियों के बारे में चर्चा करेंगे और FBI से सम्बंधित आरी जानकारियों के बारे में बताएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

Advertisment

अपराधों की जांच करती है

संघीय जांच विभाग (federal investigation department ) संयुक्त राज्य अमेरिका की एक एजेंसी है जो कि अपराधों की जांच करती है। साथ ही यह खुफिया एजेंसी के रूप में भी कार्य करती है। संघीय अपराधों की जांच के साथ यह भ्रष्टाचार , अपराध, हिंसात्मक अपराध, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय आपराधिक संगठनों आदि का पता लगाने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय अपराध और अपराधियों के मामलों के लिए यह विदेशी एजेंसियों के साथ सुविधा का आदान-प्रदान भी करती है। इस काम के लिए इसके कई ब्रांच है तथा इसने विदेशों में कई संपर्कों को बना रखा है। Federal Bureau Of Investigation अमेरिका के न्याय विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

FBI का मुख्यालय Washington D.C. में है। यह एक इमारत पर है जिसका नाम J.Edgar Hoover है। FBI की छोटे शहरों, नगरों में 400 से ज्यादा स्थानिक एजेंसियां मौजूद थे। इसके अलावा अमेरिका की 50 से ज्यादा एजेंसी है जिसे “Legal Attaches” के नाम से जाना जाता है।

FBI का इतिहास 

FBI का गठन 26 जुलाई 1908 को एक सरकारी एजेंसी के रूप में किया गया था। इसकी स्थापना चार्ल्स जे, बोनापार्ट ने की। इसका नाम “ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन” (BOI) था। लेकिन 1935 में इसका नाम बदलकर “फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन” कर दिया गया। 1 जुलाई 1935 से ही इस एजेंसी को FBI के नाम से पहचाना जाता है। FBI आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2006 में इसका वार्षिक बजट 8.8 अरब डॉलर था।

Advertisment

FBI के उद्देश्य

FBI का गठन कुछ उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है। इसमें से कुछ उद्देश्य निम्नलिखित है

अमेरिका को आतंकवादी हमलों से बचाना।
अमेरिका के खिलाफ हो रहे विदेशी खुफिया कार्य तथा जासूसी से उसे बचाए रखना।
साइबर हमलों से अमेरिका को सुरक्षित करना।
नागरिक अधिकारों की रक्षा करना।
सार्वजनिक भ्रष्टाचार से मुकाबला करना।
हिंसक अपराधों से मुकाबला करना।
अंतरराष्ट्रीय, राज्य, संघीय सहयोगियों को समर्थन देना।

america Interesting news CIA FBI. American Intelligence Agency
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें