Advertisment

Whale Dead Body Fact: क्यों व्हेल की डेड बॉडी होती है खतरनाक ? बनती है इंसानों की मौत की वजह, जानें फैक्ट

क्या आप जानते है इंसानों के लिए व्हेल के मृत शरीर के पास रहना खतरे से खाली नहीं होता है जो मौत का कारण बनता है।

author-image
Bansal News
Whale Dead Body Fact: क्यों व्हेल की डेड बॉडी होती है खतरनाक ? बनती है इंसानों की मौत की वजह, जानें फैक्ट

Whale Dead Body Fact: जैसा कि, सब जानते है दुनिया के सबसे विशालकाय जीवों में ब्लू व्हेल का नाम सबसे पहले आता है वहीं पर समुद्र में बहुत सारी व्हेल पाई जाती है। इन दिनों व्हेल के समुद्र के किनारे मृत मिलने की खबर सामने आ रही है। जिसमें मौत का कारण क्या है इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। व्हेल की मृत बॉडी समुद्र के किनारे मिल ही जाती है। क्या आप जानते है इंसानों के लिए व्हेल के मृत शरीर के पास रहना खतरे से खाली नहीं होता है जो मौत का कारण बनता है।

Advertisment

बम विस्फोट की तरह खतरनाक होती है व्हेल की बॉडी

आपको बताते चलें कि,  माना जाता है कि, व्हेल का मृत शरीर भी काफी खतरनाक होता है और यह एक बम विस्फोट की तरह लोगों की जान ले सकता है। जब व्हेल मछलियां मरती हैं तो उनमें से कुछ समुद्र के तट तक बहकर आ जाती हैं. इनमें विस्फोट होने की वजह से ये फट जाती हैं, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मरने के कुछ दिन बाद व्हेल के शरीर के अंग शरीर के अंदर ही डिकम्पोज होने लगते हैं. जिससे गैस बनने लगती है, लेकिन व्हेल की बाहरी परत यानी उसकी चमड़ी काफी मजबूत होती है, जिस वजह से ये जैसें शरीर से गैसें नहीं निकल पाती हैं।

गैस निकालने लगाए जाते कट

आपको बताते चलें कि, व्हेल की मृत बॉडी में गैस भरी होती है जिसे निकालने के लिए कई बार कट लगाते समय भी व्हेल की बॉडी फट जाती है और उनके शरीर के सभी हिस्से कई मीटर दूरी तक फैल जाते हैं. इसलिए बॉडी को कट करने से पहले भी सावधानी रखनी पड़ती है. जब कई टन वजनी व्हेल का शरीर फटता है तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं। इसलिए लोगों से व्हेल से दूरी बनाए रखने की सलाह ही दी जाती है।

कही ऑनलाइन शॉपिंग तो नहीं मौत की वजह

आपको बताते चलें कि, पिछले तीन महीनों में अमेरिका के पूर्वी तट पर 23 व्हेल मरी हुई मिलीं है जहां पर जिनमें पहली गंभीर रूप से खतरे में मौजूद अटलांटिक राइट व्हेल वर्जीनिया के तट पर मिलीनेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, व्हेल मछलियों की इस तरह हो रही मौत से अमेरिकी सरकार भी परेशान हो गई है। यहां पर कारण माना जाता है कि, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण व्हेल्स और उनकी शिकार मछलियां विस्थापित होती चली गईं तो वहीं पर कोविड आने के बाद बढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग को भी इसका एक कारण बताया जा रहा है।

Advertisment
Climate Change america Online Shopping gk Blue Whale whale व्हेल online shopping is the cause of death of whales ships whale death reason
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें