Advertisment

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल जला तो UP-बिहार-असम भी जलेंगे, सीएम हिमंत ने कहा डराने की हिम्मत कैसे

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोलीं कि बंगाल जला तो UP-बिहार-असम भी जलेंगे। CM हिमंत ने कहा डराने की हिम्मत कैसे हुई।

author-image
Rahul Garhwal
West Bengal CM Mamata Banerjee controversial statement CM Himanta Biswa Sarma counter attack

CM Mamata Banerjee: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में बंगाल बंद के दौरान प्रदर्शन और आगजनी हुई। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वेस्ट बंगाल में आग लगवाने का आरोप लगाया।

Advertisment

सीएम ममता बोलीं- पीएम की कुर्सी गिर जाएगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम से लेकर दिल्ली तक जाएगी और पीएम की कुर्सी गिर जाएगी। इसके जवाब में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी असम को डराने की हिम्मत कैसे हुई ?

https://twitter.com/himantabiswa/status/1828752614541926489

सीएम ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता की एक रैली में कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है। वे हमारी तरह बात करते हैं और हमारी संस्कृति भी एक जैसी है, लेकिन याद रखिए कि बांग्लादेश अलग देश है और भारत अलग देश है। मोदी बाबू कोलकाता के रेप-मर्डर केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं। अगर आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का ट्वीट

सीएम ममता के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने X पर पोस्ट में कहा कि दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।

Advertisment

पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष की गृह मंत्री को चिट्ठी

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सीएम ममता के बयान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को चिट्‌ठी लिखी। मजूमदार ने कहा कि ऐसा बयान किसी संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति नहीं दे सकता है। ये राष्ट्र-विरोधी की आवाज है।

ये खबर भी पढ़ें:देश में 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनेंगे, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 40 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

असम के मंत्री ने क्या कहा ?

असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि ममता हमें न तो धमका सकती हैं, न डराने की कोशिश कर सकती हैं। वे अपने राज्य में कानून और व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं और हमें धमकी दे रही हैं। मैं आपको यह विश्वास दिला सकता हूं कि यह असम में नहीं चलेगा।

Advertisment

मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से कैसे बोलना है। मैं उनके बयान की गंभीरता से निंदा करता हूं। मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं कि जब तक असम में भाजपा सरकार है और हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री हैं, तब तक ममता असम में कुछ नहीं कर सकती हैं।

West Bengal CM Mamata Banerjee Mamta Banerjee statement Chief Minister Himanta Biswa Sarma Chief Minister Himanta Biswa Sarma statement पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ममता बनर्जी का बयान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें