Advertisment

WEST BENGAL CLASH: ममता ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP के प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी पुलिस!

WEST BENGAL CLASH: ममता ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP के प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी पुलिस! WEST BENGAL CLASH: Mamta gave a big statement, said- Police could have opened fire on the protesters of BJP!

author-image
Bansal news
WEST BENGAL CLASH: ममता ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP के प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी पुलिस!

WEST BENGAL CLASH: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का राज्य में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बयान आया है। ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान पुलिस, पार्टी के हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी लेकिन प्रशासन ने अधिकतम संयम बरता। इस घटना को लेकर वो भाजपा पर निशाना साध रही है।

Advertisment

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हुए हिंसक प्रदर्शन पर भाजपा को घेरते हुए कहा, 'हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन, बीजेपी और उसके समर्थकों ने हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी का सहारा लिया। उन्होंने संपत्तियों को आग लगा दी और लोगों में भय उत्पन्न किया।' साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उस रैली में भाग लेने वालों ने कई पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से हमला किया। पुलिस गोलियां चला सकती थी, लेकिन हमारे प्रशासन ने अधिकतम संयम दिखाया। घटना पर एक्शन लेने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि गिरफ्तारियां की जा रही हैं और कानून अपना काम करेगा।

ये बातें ममता बनर्जी ने ईस्ट मेदिनीपुर जिले के निमटौरी में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान कही।

जानिए क्या है मामला

बता दें कि बीते मंगलवार बीजेपी के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक विरोध मार्च कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हिंसक झड़प हो गई थी। हिंसक झड़प की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई। इस घटना में कई पुलिसवाले घायल हो गए थे।

Advertisment
ममता बनर्जी बीजेपी पुलिस पश्चिम बंगाल टीएमसी TMC Nabanna rally news nabanna protest nabanna news Nabanna Cholo rally nabanna bjp nabanna avijan nabanna abhijan nabanna abhijaan Mamata Banerjee News Mamata Banerjee bjp vs tmc bjp tmc bengal bjp bengal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें