Advertisment

Saptahik Ank Rashifal: 3 से 9 फरवरी तक का समय 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल

Saptahik Ank Rashifal 3 To 9 February 2025: मूलांक 1- सप्ताह के शुरुआत में आर्थिक परेशानियों के साथ अन्य समस्याएं रह सकती हैं।

author-image
Kushagra valuskar
Saptahik Ank Rashifal: 3 से 9 फरवरी तक का समय 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल

Saptahik Ank Rashifal 3 To 9 February 2025:मूलांक 1- सप्ताह के शुरुआत में आर्थिक परेशानियों के साथ अन्य समस्याएं रह सकती हैं। काम में बाधा आएगी। बुधवार से समय अनुकूल हो जाएगा। शुक्रवार को लाभदायक दिन रहेगा। बड़े भाई-बहन सहयोग करेंगे। नई कार्य योजना बनेगी।

Advertisment

मूलांक 2

सोमवार को आय में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह क्रोध से नुकसान उठाना पड़ सकता है। गुरुवार से स्थितियां पक्ष की हो जाएगी। शनिवार और रविवार का दिन अच्छा व्यतीत होगा।

मूलांक 3

सप्ताह की शुरुआत सब प्रकार से मंगलकारी रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए अच्छा समय रहेगा। बुधवार को थोड़ा सतर्क रहना होगा। जिम्मेदारी वाले काम से सावधानी बरतनी होगी। शुक्रवार-शनिवार को अच्छा दिन रहेगा।

मूलांक 4

भाग्य व पिता का साथ मिलेगा। बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शत्रु को परास्त करने में सफलता मिलेगी। गुरुवार को इनकम में बढ़ोतरी होने के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। रविवार को सावधान रहना होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Weekly Horoscope 2025: वक्री मंगल मकर, कुंभ को दिलाएंगे धन लाभ, धनु और मीन के लिए क्या ये संकेत

मूलांक 5

सोमवार को अत्यंत व्यस्तता हो सकती है। विवाद से बचना होगा। बुधवार को नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। शुक्रवार को आय में वृद्धि के योग बनेंगे। अटके धन की प्राप्ति होगी। शनिवार का समय सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मूलांक 6

पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी। बुधवार को अत्यधिक बेचैनी महसूस करेंगे। इनकम कम रहेगी और खर्च अधिक होंगे। गुरुवार को संभलने का मौका मिलेगा। शनिवार को मन प्रफुल्लित रहेगा।

Advertisment

मूलांक 7

व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। मंगलवार को समय आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार को कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। शुक्रवार को मन उदास रहेगा। व्यय में बढ़ोतरी होगी और रविवार से समय अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें- मेष राशि के लिए कैसा बीतेगा नया सप्ताह, 4 और 5 फरवरी क्यों है खास, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 8

सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा। काम में तेजी रहेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। बुधवार को अज्ञात चिंता रहेगी। गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। शनिवार को चिंता बढ़ सकती है और विवाद बढ़ने की आशंका है। रविवार को पुनः दिन सामान्य रहेगा।

Advertisment

मूलांक 9

काम में मन नहीं लगेगा। आय प्रभावित रहेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा और योजनाएं सफल होंगी। शुक्रवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

hindi horoscope weekly numerology weekly rashifal moolank predictions February 3 to 9 horoscope weekly astrology predictions
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें