Advertisment

Weekly Numerology: इस तारीख में जन्मे लोगों के लिए शानदार रहेगा जनवरी का आखिरी सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Numerology (27 January To 2 February 2025) Saptahik Ank Rashifal, मूलांक 4 के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव

author-image
Kushagra valuskar
Weekly Numerology: इस तारीख में जन्मे लोगों के लिए शानदार रहेगा जनवरी का आखिरी सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Numerology (27 January To 2 February 2025): अंक ज्योतिष में हर मूलांक का विशेष महत्व है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार, यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहेगा। धैर्य रखें और विवादों से बचकर रहें। मूलांक 2 वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मूलांक 4 के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव, जबकि मूलांक 6 के जातक आलस्य से बचें। आइए जानते हैं 1 से 9 मूलांक तक 27 जनवरी से 2 फरवरी तक का सप्ताह कैसा रहेगा।

Advertisment

मूलांक 1

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह बेहतर रहेगा। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। कार्यस्थल में वाद-विवाद और टकराव से बचना होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।

मूलांक 2

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। प्रोजेक्ट सफल होगा और उस पर आपका कंट्रोल रहेगा। बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई भी लिखित काम सोच-समझकर करें। गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है। सप्ताह के अंत में जीवन में सुख-समद्धि का योग बनेगा।

मूलांक 3

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। इस हफ्ते आपको अपनी परियोजनाओं से शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध में संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सुखद परिणाम मिलेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से जीवन सुख-समृद्धि से भर जाएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा।

Advertisment

मूलांक 4

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। हफ्ते के शुरुआत में करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप बैकअप योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। अगर व्यवहारिक तरीके से इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस हफ्ते आपको कुछ नया सीखने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  इस मूलांक वालों की लाइफ में बनते हैं लव मैरिज के योग, चेक करें अपनी जन्मतिथि

मूलांक 5

इस हफ्ते नई शुरुआत होगी और इससे प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस सप्ताह आपका भाग्योदय होगा। वित्तीय योजनाएं बनाना शुरू कर देंगे। प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं।

Advertisment

मूलांक 6

यह सप्ताह आपके लिए खट्टे-मीठे अनुभव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। थोड़ा धीरज रखना होगा। जीवन में प्रगति के दरवाजे खुल जाएंगे। किसी यात्रा पर अतिरिक्त पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध में असहजता महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 7

आर्थिक मामलों में सप्ताह शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर बाहरी हस्तक्षेप आपकी समस्या को बढ़ाएगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी बात का बुरा लग सकता है। हफ्ते का अंत आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मूलांक 8

इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। प्रेम जीवन में अकेलापन महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में मनचाहे बदलाव देखने को मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी।

Advertisment

मूलांक 9

इस सप्ताह ऑफिस और व्यापार में काम बढ़ेगा। लंबे समय से जो मेहनत कर रहे हैं, उसका फल मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय कठिन रहने वाला है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ank jyotish weekly numerology साप्ताहिक अंक राशिफल saptahik ank rashifal अंक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें