Advertisment

Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023: इस सप्ताह इन तारीखों में करेंगे काम, तो मिलेगी सफलता, पढ़ें शुभ-अशुभ तारीखें

Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023: इस सप्ताह इन तारीखों में करेंगे काम, तो मिलेगी सफलता, पढ़ें शुभ-अशुभ तारीखें

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Lucky Date 18-24 Sep 2023: गणेश चतुर्थी पर इन जातकों के सारे काम होंगे सफल, क्या है आपकी इस सप्ताह की लकी डेट

Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023: हर कोई चाहता है कि उसके द्वारा शुरू किए जा रहे कामों में उसे सफलता मिले। तो ऐसे में यदि आप भी कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो इससे पहले जान लें इस सप्ताह आपको लिए शुभ-अशुभ तारीखें कौन सी हैं। पढ़ें साप्ताहिक लकी डेट।

Advertisment

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 10 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान के सुख के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर लाभदायक है। 6 और 7 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। चार और 5 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और प्रतिदिन गायत्री मंत्र के एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 तथा 10 के दोपहर तक का समय शुभ है। 6 और 7 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 10 सितंबर के दोपहर के बाद का समय भी आपके लिए काफी अच्छा है। 8, 9 और 10 सितंबर के दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 6 और 7 सितंबर को आपके पास धन आ सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल वितरित करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख अति उत्तम है। 6 और 7 तारीख को आपके द्वारा किए जा रहे हैं सभी कार्य पूर्णतया फल दायक रहेंगे। 10 तारीख को आपको सजग रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख उत्तम है। इन तारीखों में अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता है। 4 और 5 सितंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 4 और 5 सितंबर को कोई भी कार्य करने के पहले आपको योजना बना लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

तुला राशि

इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 सितंबर उत्तम है। आपको 6 और 7 सितंबर को सावधान रहना चाहिए। 10 तारीख को भी आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे उसमें आप सफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर अत्यंत उत्तम है। 6 और 7 सितंबर को आप सभी कार्यों में पूर्णतया सफल रहेंगे। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Advertisment

मकर राशि

इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 सितंबर तथा 10 सितंबर को दोपहर के बाद का समय उत्तम और लाभदायक है। 8, 9 और 10 की दोपहर तक का समय आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। अतः आपको 8, 9 और 10 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर अच्छे हैं। 6 और 7 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे। 10 तारीख को आपको सावधान रहकर ही कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

Mayur Shikha ke Fayde: घर में लगा लिया ये पौधा तो बरसेगा धन, होगा चमत्कार ही चमत्कार

Guru Vakri 2023: सावधान! देवगुरु बृहस्पति चलने वाले हैं उल्टी चाल, किसे लाभ और किसे हानि

Weekly Horoscope 4-10 Sep 2023: मेष राशि वाले शत्रुओं से, कर्क-सिंह वालें दुर्घटनाओं से बचकर रहें, इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

House Key Vastu Tips: घर में क्या है चाबी रखने की सही जगह, जानें क्या कहता है वास्तु

House Renting Tips : मकान किराए पर देने वाले पढ़ लें ये खबर, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023, saptah ki lucky date, saptahik shubh tareekh, astrology, jyotish, bansal news

Bansal News Astrology jyotish saptah ki lucky date saptahik shubh tareekh Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें