Advertisment

Weekly Lucky Date 23-29 Oct: इन तारीखों में करेंगे काम, ​तो मिलेगी सफलता, पढ़ें सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

Weekly Lucky Date 23-29 Oct: इन तारीखों में करेंगे काम, ​तो मिलेगी सफलता, पढ़ें सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Lucky Date 18-24 Sep 2023: गणेश चतुर्थी पर इन जातकों के सारे काम होंगे सफल, क्या है आपकी इस सप्ताह की लकी डेट

Weekly Lucky Date 23-29 Oct: 23 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। हर कोई चाहता है कि उसके द्वारा शुरू किए जाने वाले कामों में सफलता मिले। ऐसे में यदि आप भी कोई काम शुरू करने वाले हैं और आपको नहीं पता है कि किस दिन काम शुरू करना चाहिए। तो चलिए पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानते हैं कि 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक के बीच मेष से लेकर मीन तक पूरी 12 राशियों को कौन सा दिन शुभ रहेगा और किस दिन आपको सावधानी रखनी है।

Advertisment

ये रही सभी 12 राशियों की शुभ-अशुभ तारीखें

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 23, 28 और 29 तारीख सफलता दायक है। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 28 और 29 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दिया जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर कार्यों को पूर्ण करने के लिए उत्तम है। आपको 23 अक्टूबर को सावधान रहकर कार्य करने चाहिए अन्यथा आप कार्यों में असफल हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल लाल पुष्प और अक्षत लेकर सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 तथा 29 अक्टूबर उत्तम है। आपको 24 और 25 अक्टूबर को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर उत्तम है। 26 और 27 अक्टूबर को आप जो भी कार्य करना चाहेंगे उनमें से अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

तुला राशि

इस सप्ताह आपके लिए 23 ,28 और 29 तारीख सफलता दायक है। इन तारीखों में आप जो भी काम करेंगे अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन मंदिर में जाकर शनिदेव का पूजन करें और उनको तेल चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर उत्तम है। 28 और 29 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाई खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। इसके अलावा आपको प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

मकर राशि

इस सप्ताह आपके लिए 23, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर सफलता दायक हैं। 23 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। इसके अलावा गुरुवार को विष्णु जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर उत्तम और फलदायक हैं। 24 और 25 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए।इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंछियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

Weekly Horoscope 2023, Weekly Horoscope 2023 23-29 Oct, saptahik rashifal 2023, aaj ka rashifal, astrology, jyotish, bansal news

Bansal News Astrology jyotish Aaj ka rashifal saptahik rashifal 2023 Weekly Horoscope 2023 Weekly Horoscope 2023 23-29 Oct
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें