Advertisment

Weekly Lucky Date 2023: मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होगा बेहद शुभ, बनेंगे ये काम

Weekly Lucky Date 2023: मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होगा बेहद शुभ, बनेंगे ये काम

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Lucky Date 18-24 Sep 2023: गणेश चतुर्थी पर इन जातकों के सारे काम होंगे सफल, क्या है आपकी इस सप्ताह की लकी डेट

Weekly Lucky Date 2023: 9 अक्टूबर को नया सप्ताह शुरू हो रहा है। तो वहीं इस सप्ताह का अंत शारदीय नवरात्रि के साथ होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि इस सप्ताह आपके लिए कौन से तारीख शुभ और कौन सी अशुभ हैं। 9-15 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की दशमी से अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की परिवा तक के सप्ताह की साप्ताहिक लकी डेट का पढ़ें।

Advertisment

सभी 12 राशियों की साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 9 तथा 15 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर अनुकूल हैं। कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 15 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे सायं काल मिट्टी का दीपक जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर किसी भी कार्य करने को करने के लिए उपयुक्त एवं हितवर्धक है। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बना लेनी चाहिए। कार्य को बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

तुला राशि

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर हितवर्धक हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। 15 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर लाभप्रद हैं। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

मकर राशि

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा बृहस्पतिवार को मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर फल प्रदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी का प्रतिदिन एक माला का जाप करें तथा भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चीटियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Weekly Horoscope, weelky lucky date 2023, 9-15 oct lucky date 2023, bansal news. astrology, jyotish

jyotish weekly Horoscope 9-15 oct lucky date 2023 bansal news. astrology weelky lucky date 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें