Advertisment

Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023: मेष, कर्क, तुला, मकर के लिए 11, 12 सितंबर है लकी, कौन सी है आपकी शुभ-अशुभ तारीख

Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023: मेष, कर्क, तुला, मकर के लिए 11, 12 सितंबर है लकी, कौन सी है आपकी शुभ-अशुभ तारीख

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Lucky Date 18-24 Sep 2023: गणेश चतुर्थी पर इन जातकों के सारे काम होंगे सफल, क्या है आपकी इस सप्ताह की लकी डेट

Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023: इस सप्ताह अगर आप भी कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप पहले आपको शुभ अशुभ तारीखों को ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप भी अगर राशिवार अपनी लकी और लकी डेट जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से, इस सप्ताह कौन सी है आपकी लकी डेट

Advertisment

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 13 और 14 सितंबर को आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र की एक माला का जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर अत्यंत उपयुक्त है। 11 और 12 सितंबर को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायं काल पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और सितंबर 17 सितंबर फलदायक हैं। 15, 16 और 17 सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 13 और 14 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

तुला राशि

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी सभी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

मकर राशि

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर उत्तम है। 13 और 14 सितंबर को आपको सावधानी पूर्वक ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको 13 और 14 सितंबर को सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गौ माता को प्रतिदिन घर की बनी पहले रोटी को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023, Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023 in hindi, Astrology, jyotish, saptah ki shubh ashubh tareekh, bansal news

Bansal News Astrology jyotish saptah ki shubh-ashubh tareekh Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023 Weekly Lucky Date 11-17 Sep 2023 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें