Advertisment

Weekly Horoscope 2024: 11 से 17 नवंबर तक का मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2024 (Saptahik Rashifal) 11-17 Nov 2024: 11 से 17 नवंबर तक का मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope-11-17-Nov-2024

Weekly Horoscope-11-17-Nov-2024

Weekly Horoscope 11-14 Nov 2024 Mesh Vrash Mithun Kark: सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल से मेष, वृष, मिथुन कर्क राशि के जातकों पर क्या असर होगा।

Advertisment

इनके लिए इस सप्ताह किन तारीखों में किए गए कामों में सफलता मिलेगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 11-14 Nov 2024) में ।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का 11 से 17 नवंबर ​तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। धन आने के योग बन रहे हैं, परंतु उसके रुकने की उम्मीद कम है। आपके सुख और प्रतिष्ठा में कमी आएगी, परंतु 14 और 15 नवंबर को आपके सुख और प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 16 और 17 तारीख को भी आपके पास धन आ सकता है। 12 और 13 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

उपाय:
आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

अगर आप पेट के रोग से पीड़ित है तो इस सप्ताह आपको उसमें लाभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ तनाव होगा। सुख में वृद्धि होगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय के कार्यों में सचेत रहें। शत्रुओं और मानसिक कष्ट से आपको बचकर रहना चाहिए।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 16 तथा 17 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 14 और 15 नवंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। धन आने की मात्रा में कमी होगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है।

साप्ताहिक शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 16 और 17 नवंबर को अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है।

Advertisment

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। संतान के स्वास्थ्य के बारे में भी सचेत रहें।

शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 16 और 17 नवंबर को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको धन लाभ हो सकता है।

11 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Dev Uthani Gyaras 2024: तुलसी विवाह में गन्ने का मंडप ही क्यों बनता हैं, क्या हैं भगवान को जगाने के नियम, जानें मंत्र

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें