Advertisment

Weekly Horoscope 2024: 4 से 10 नवंबर तक का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2024: 4 से 10 नवंबर तक का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-4-10-Nov-2024-singh-kany-tula-vrashchik

Weekly-Horoscope-4-10-Nov-2024-singh-kany-tula-vrashchik

Weekly Horoscope 4-10 Nov 2024 singh kanya tula vrashchik: दीपावली की भाईदूज के दूसरे दिन 4 नंवबर यानी सोमवार से नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है।

Advertisment

ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 4 नवंबर से 10 नवंबर तक यानी विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया से कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमीं (Amla Navmi 9 Nov 2024) तक का समय सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास लेकर आएगा।

इस सप्ताह आपको कार्यों में सफलता मिलेगी या आपकी परेशानी बढ़ेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं ये सप्ताह (Weekly Horoscope 2024) आपके लिए कैसा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Panchak 2024: नवंबर में आंवला नवमीं के पहले इस दिन से शुरू होंगे मृत्यु पंचक, कब बनता है ये योग

Advertisment

4 से 10 नवंबर तक का सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए चार और 10 नवंबर शुभ फलदायक है। 4 नवंबर को आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। 8 और 9 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

कन्या लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन प्राप्त होने की उम्मीद है। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 नवंबर फलदायक हैं।10 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 4 नवंबर को आपको अपने भाई बहनों के साथ तनाव बचाने का प्रयास करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

MP में सस्ती होगी बिजलीः घर-दुकान में स्मार्ट मीटर पर बिल में छूट,​ ऊर्जा मंत्री का ऐलान, इस दिन से लागू होगी स्कीम

तुला लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 4 नवंबर को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान से आपको कोई सहायता नहीं मिल पाएगी।

इस सप्ताह आपके लिए 10 नवंबर हितवर्धक है। 4 नवंबर को आपको स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 4 से 10 नवंबर तक का सप्ताह

Weekly Horoscope: धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, किस तारीख में आपके काम होंगे सफल

Weekly Horoscope 7
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें