/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-04-17-at-18.20.59.jpeg)
भोपाल। हर सप्ताह बदलती ग्रहों की चाल Weekly horoscope of April 19 to April 25 विभिन्न राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव डालती है। इस सप्ताह का देखते हैं यह चाल किसके लिए क्या खास लेकर आने वाली है। मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं वृष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के जीवन साथी को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार ​बताया जा रहा संवत 1943 विक्रम संवत 2078 चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी से चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तक का यह सप्ताहिक राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है।
इस सप्ताह ग्रहों का विचरण
इस सप्ताह चंद्रमा 19 अप्रैल को दिन में मिथुन राशि में रहेंगे। रात 7:57 से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा 21 अप्रैल को रात 3:29 राशि सिंह राशि में और 24 तारीख को सुबह 8:36 से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे सप्ताह सूर्य, बुध राशि में और शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में और राहु वृष राशि में भ्रमण करेंगें। वर्तमान समय में वे जातक जिनकी चंद्र राशि धनु, मकर या कुंभ है। उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है।उन्हें समस्या से बचने के लिए किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय कराना चाहिए।
मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए 19 तारीख ठीक है। 20 और 21 तारीखें बहुत अच्छी हैं। 22 और 23 तारीखें भी शुभ हैं। 24 और 25 तारीखें अशुभ है। विशेष कार्यों के लिए 20 एवं 21 तारीखें बहुत उपयुक्त है। इस सप्ताह आपको शासन से एकाएक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध एवं शादी ब्याह के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है, परंतु किसी बड़े व्यक्ति के असहयोग से मामला बिगड़ सकता है। अतः आपको इस संबंध में बहुत सतर्क रह कर कार्य करना है। गलत रास्तों से धन आने का योग है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।
उपाय — शत्रुओं से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
शुभ दिन — बुधवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनैला
राशि रत्न — मूंगा
वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए 19, 20 और 21 तारीखें अच्छी हैं। 22 और 23 तारीखें विशेष रूप से अनुकूल है। विशेष कार्यों के लिए 22 और 23 तारीख का सहारा लें। 24 और 25 तारीखें भी ठीक है। इस प्रकार पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा है। आपको और आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। शासन की ओर से आपको अल्प सहयोग मिलेगा। भाग्य एकाएक आपका साथ दे सकता है।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल, चावल एवं लाल पुष्प डालकर गायत्री मंत्र या सूर्य देव के मंत्र के साथ सूर्य देव को जल अर्पण करें।
शुभ दिन — शुक्रवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनेला
राशि रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 19 तारीख बहुत अच्छी है। 20, 21, 22 एवं 23 तारीखें भी उपयुक्त हैं। 24 और 25 तारीख अत्यंत अनुकूल है। आपके द्वारा 19, 24 एवं 25 तारीखों को किए गए कार्यों में से 90% कार्य सफल होंगे। समय की अनुकूलता को देखकर कार्य करने से सफलता में वृद्धि होती है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। यह धन व्यापार या किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रुओं में वृद्धि होगी। वाहन दुर्घटना का योग है। भाग्य ठीक रहेगा।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह घर से निकलने के पहले माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ ​दिन — सोमवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनेला
राशि रत्न — पन्ना
कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अशुभ है। 20 और 21 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। 22, 23, 24 एवं 25 तारीखें उपयुक्त हैं। आपको अपने कार्यों को करने के लिए 20 एवं 21 तारीखों का सहयोग लेना चाहिए। 19 तारीख को आपको विशेष कार्यों को टालना चाहिए। पिता एवं शासन से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।
उपाय — आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें।
शुभ दिन — बुधवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — मोती
सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए 19 तारीख लाभदायक है। 20 और 21 तारीखें हानिकारक है। 22 और 23 तारीख बहुत लाभदायक हैं। 24 और 25 तारीखें अनुकूल हैं। आपके द्वारा 20 और 21 तारीखों को किए गए कार्यों में असफलता की आशंका है। 22 और 30 तारीखों को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से कम से कम 90% कार्यों में सफलता होगी। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। नौकरी में कोई परेशानी आ सकती है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए यह अच्छा समय है। अगर वे प्रयास करेंगे तो उनकी शादी तय हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
उपाय — आपको चाहिए कि आप बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार
सप्ताह का रत्न — मूंगा
राशि रत्न — माणिक
कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 20 और 21 तारीखें भी शुभ है। 22 और 23 तारीखें अत्यंत हानिकारक हैं। 24 और 25 तारीखें अति उत्तम फल देने वाली हैं। 19, 24 और 25 तारीखों का उपयोग अपने लाभकारी कार्यों हेतु करें। 20 एवं 21 तारीखों को आपके द्वारा किए गए कार्यों में हानि की संभावना है। 20 एवं 21 को आप 30% कार्यों में ही सफल होंगे। इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। भाग्य आपके अनुकूल नहीं रहेगा। पुत्रियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में कमी होगी। जनता में सम्मान मिलेगा।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।
शुभ दिन — रविवार
सप्ताह का रत्न — मोती
राशि रत्न — पन्ना
तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। 19 तारीख आपके लिए शुभ है 20 और 21 तारीखें आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। आपको 20 एवं 21 तारीखों को किए गए कार्यों में से 90% से ऊपर कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 22 और 23 तारीखें सामान्य रहेगी। 24 और 25 तारीखें अत्यंत हानिकारक हैं। 24 और 25 तारीखों को आपको कम से कम कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए। इन तारीखों को आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। कार्यालय में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन नहीं मिलेगा। जिन जातकों की शादी तय नहीं हुई है उनकी शादी तय होने का यह सुनहरा समय आ रहा है। प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय — आपको चाहिए इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
शुभ दिन — शुक्रवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 19 तारीख हानिकारक है। 20 और 21 तारीखें सामान्य हैं। 22 और 23 तारीखें अति शुभ हैं। 24 एवं 25 तारीखें अच्छी हैं। 22 एवं 23 तारीखों को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से 90% से ऊपर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। 19 तारीख को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से अधिकांश में आप हानि उठाएंगे। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके प्रयासों से शत्रु समाप्त हो सकते हैं। वाहन या किसी अन्य चीज से आपको चोट लगने का खतरा है।
उपाय — आपको चाहिए कि आप चोट से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — मूंगा
धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 20 और 21 तारीखें अत्यंत हानिकारक है। इस दिन आप सभी कार्यों को टालने का प्रयास करें। इस दिन आपके द्वारा किए गए कार्यों में आपको हानि की संभावना 80% के आसपास है। 22 और 23 तारीखें अनुकूल हैं। 24 और 25 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। इस दिन आपको सफलता की उम्मीद 90% से ऊपर है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। पुत्र पुत्रियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। भाग्य आपका साथ दे सकता है।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन चीटियों को खाना दे।
शुभ दिन — रविवार
सप्ताह का शुभ रत्न — मूंगा
राशि रत्न — पुखराज या सनेला
मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अशुभ है। 20 और 21 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। 22 और 23 तारीखें अशुभ हैं। 24 और 25 तारीखें सामान्य रहेगीं। 20 और 21 तारीखों को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। 22 और 23 को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। इस सप्ताह जनता में आपका यश बढ़ेगा। आपको अपने अधिकारियों से इस सप्ताह कम समर्थन मिलेगा। बच्चों को कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। आपके या आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें।
शुभ दिन — बुधवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — नीलम
कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए 19 तारीख सामान्य है। 20 और 21 तारीखें अत्यंत अशुभ हैं। 22 से 29 तक की तारीखें अत्यंत लाभदायक है। 24 और 25 तारीखें अत्यंत अशुभ हैं। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का बहुत अच्छा योग आ रहा है। प्रयास करने पर उनका विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों की इस समय विंशोत्तरी दशा खराब होगी उनके एक्सीडेंट का खतरा भी है। धन का आते—आते रुकने का योग है। भाई—बहनों का बहुत प्यार मिलेगा।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।
शुभ दिन — शुक्रवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — नीलम
मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 19 तारीख बहुत अच्छी हैं। 20 और 21 तारीखें लाभदायक हैं। 22 और 23 तारीखों को आप जो भी काम करेंगे उनका परिणाम आपके लिए प्रतिकूल होगा। 24 और 25 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपके पास काफी धन आने का योग है। व्यापार में फायदा होने का योग है। जनता से समर्थन इस सप्ताह नहीं मिलेगा। भाई बहनों का प्यार कम मिलेगा। खर्चे इस सप्ताह बहुत बढ़ेंगे।
उपाय — आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप राहु को शांत करने का उपाय करें।
शुभ दिन — सोमवार
सप्ताह का रत्न — मूंगा
राशि रत्न — पुखराज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें