Advertisment

23 अगस्त से 29 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि के जातकों के शत्रुओं में होगी कमी, वृष राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह देगा शुभफल

author-image
Preeti Dwivedi
23 अगस्त से 29 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि के जातकों के शत्रुओं में होगी कमी, वृष राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह देगा शुभफल

नई दिल्ली। वर्तमान में शनि और गुरू दोनों ग्रह वक्री चल रहे हैं। वक्री होने के उपरांत ग्रहों के गोचर के फलादेश में बहुत अंतर आता है। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार जानते हैं कि लग्न राशि के आधार पर आपके तारे इस सप्ताह क्या कह रहे हैं।

Advertisment

सभी 12 राशियों के जातकों का साप्ताहिक राशिफल —

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपको संतान से सहयोग मिलेगा। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह नीच के शुक्र के कारण नीच भंग राज योग बन रहा है। जिसके कारण आपके शत्रु की संख्या में कमी आएगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपसे जलने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारी भी थोड़ा कम सपोर्ट करेंगे। धन प्राप्ति के सामान्य योग हैं। इस सप्ताह आमोद प्रमोद में रुचि लेंगे। 27 और 28 तारीखें आपके लिए अति उत्तम हैं। किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

उपाय — इस सप्ताह शनिदेव का विशेष पूजन एवं जाप करें तथा शनिवार का व्रत रखें।
शुभ दिन — शुक्रवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पूर्ण सुख मिलेगा। उनको संतान से बहुत सुख मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। परंतु आपको भरपूर परिश्रम करना पड़ेगा। बगैर परिश्रम के आपको इस प्रकार सप्ताह कुछ भी नहीं प्राप्त होगा। आपके और आपके जीवन साथी में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अधिकारियों से आप को कम सहयोग प्राप्त होगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता जी को सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 के दोपहर तक तथा 29 तारीखें अत्यंत शुभ एवं लाभदायक है। इसमें से 29 तारीख को आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें। भगवान राम जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।
शुभ दिन — मंगलवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह लोगों पर आपका दबाव रहेगा। परंतु आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको पूर्ण सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार भोजन करना चाहिए। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। शत्रुओं पर आप की पकड़ बनेगी। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह प्रबल शत्रुहंता योग है।बगैर परिश्रम के भी शत्रु परास्त हो सकते हैं। दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह 24 की दोपहर के बाद से 25 और 26 तारीखें आपके लिए अत्यंत शुभ हैं।

उपाय — शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।
शुभ दिन — बुधवार

Advertisment

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में इस सप्ताह अत्यंत सुंदर धन प्राप्ति योग बन रहा है। अर्थात कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उत्तम धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। 27 और 28 तारीखें इस सप्ताह आपको अच्छा फल देंगीं।

उपाय — इस सप्ताह स्वयं या किसी ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।
शुभ दिन — शुक्रवार और शनिवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों की कुंडली के गोचर में इस सप्ताह प्रबल धन प्राप्ति योग बन रहा है। अतः इस सप्ताह उनको धन की प्राप्ति होगी। सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ इस सप्ताह अति उत्तम रहेगा। उनके जीवन साथी को उदर विकार हो सकता है। अतः आपको सावधान रहना चाहिए। आपके शत्रु इस सप्ताह थोड़ा प्रबल रहेंगे । उनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 अगस्त एवं 24 अगस्त के दोपहर तक तथा 29 अगस्त अत्यंत शुभ एवं लाभदायक है। अनिद्रा की शिकायत हो सकती।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ दिन — रविवार

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी और खर्चा बराबर रहेगा। आपको परिश्रम भरपूर करना पड़ेगा। उसी के अनुरूप सफलता मिलेगी। संतान से आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। यह सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। आपको अपने कार्यों के लिए इन दोनों तारीखों का भरपूर उपयोग करना चाहिए।

उपाय — इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह प्रबल धन प्राप्ति योग हैं। आपको इस सप्ताह धन की प्राप्ति होगी। परंतु सोच—समझकर वयय करें। व्यापार में प्रगति होगी। वाहन से दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अगस्त अत्यंत शुभ हैं। अगर आप नौकरी पेशा है तो इस सप्ताह आपकी नौकरी ठीक-ठाक चलेगी। गुप्त शत्रु बनेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय — इस सप्ताह घर से निकलने के पहले अपने माता और पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें।
शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राज्य संबंधी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है। अधिकारी के पास लंबित कार्यों को निपटाने के लिए 23 और 24 की दोपहर तक तथा 29 तारीखें शुभ हैं। 29 तारीख को आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास शत-प्रतिशत रूप से सफल होंगे। पिताजी को इस सप्ताह सुख प्राप्त होगा। संतान से आपको सुख मिलेगा।

उपाय — इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें एवं राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ दिन — मंगलवार और रविवार।

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
धनु राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह अत्यंत प्रबल रहेगा। आपके सभी कार्य थोड़े परिश्रम में ही संपन्न हो जाएंगे। शासन से आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी स्थिर रहेगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 तारीख की दोपहर के बाद से 25 और 26 तारीखें उत्तम रहेंगे।

उपाय — इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मकर राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह बहुत मजबूत है। थोड़ी मेहनत से ही सभी कार्य ही संपन्न होंगे। आपको पैसे पर विशेष ध्यान देना चाहिए नहीं तो धन हानि संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना दें। खान-पान का ध्यान रखना होगा। पोषक तत्वों का ही सेवन करें। यह संभव है कि इस सप्ताह दुर्घटना से बाल-बाल बच जाएं। इस सप्ताह 27 और 28 अगस्त आपके लिए अति महत्वपूर्ण हैं। यह दोनों दिन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेंगे। इस जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे।

उपाय — इस सप्ताह भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाएं।
शुभ दिन — शुक्रवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कुंभ राशि के जातकों के जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यालय में आपका दबदबा रहेगा। अधिकारी से सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आप अपनी सेहत के लिए पोषक तत्वों को आहार में शामिल करें। उदर रोग से बचने का प्रयास करें। माता और पिता में से किसी एक को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 तारीख 24 की दोपहर तक तथा 29 तारीखें श्रेष्ठ हैं। 29 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्य सफल होंगे।

उपाय — आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें।
शुभ दिन — शनिवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका भाग्य ठीक है। दूर यात्रा का भी योग है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो शादी तय होने का उत्तम योग भी है। इसके अलावा महिला मित्रों से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। धन हानि के प्रति सतर्क रहेें। इस सप्ताह खर्चे बढ़ने का भी योग है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहंता योग है। कचहरी के प्रकरणों में आपको हानि हो सकती है। महिला अधिकारी आपके प्रसन्न रहेंगी। आपको पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीखें अत्यंत श्रेष्ठ हैं। इन दोनों तारीखों का भरपूर उपयोग करें।

उपाय — आप शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए किसी योग्य ब्राह्मण से शनि की शांति का उपाय करवाएं।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार bansal mp news today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें