Weekly Horoscope 7-13 Nov 2022 : तुला राशि वालों की भाइयों से हो सकती है तकरार, मीन को वाहन चलाने में रखनी होगी सावधानी, आपके लिए कैसा बीतेगा आने वाला सप्ताह

Weekly Horoscope 7-13 Nov 2022 : तुला राशि वालों की भाइयों से हो सकती है तकरार, मीन को वाहन चलाने में रखनी होगी सावधानी, आपके लिए कैसा बीतेगा आने वाला सप्ताह

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 7- 13 Nov 2022 ग्रहों का परिवर्तन लोगों के जीवन पर प्रभाव डालता है। astrology इस सप्ताह चंद्रमा मेष में रहेगा। religion तो वहीं 11 नवंबर को शुक्र भी अपना गोचर करने जा रहे हैं। jyotish ऐसे में चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि 7 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक सप्ताह यानि विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी से अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तक का सप्ताह आपके लिए कैसा बीतेगा।

इस सप्ताह ग्रहों की चाल —
इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा। फिर वृष और मिथुन से होता हुआ 13 तारीख को 4:50 रात अंत से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में वक्री, गुरु मीन राशि में वक्री, शनि मकर राशि में और राहु मेष राशि में रहेंगे। बुध प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे तथा 13 नवंबर को 8:58 रात से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र प्रारंभ में तुला राशि में रहकर 11 नवंबर को 7:25 रात से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

कैसा बीतेगा ये सप्ताह सभी राशियों के लिए —

मेष राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पिछले सप्ताह से अच्छा रहेगा। आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के अच्छे संबंध आएंगे। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेग। भाग्य से कोई फल प्राप्त करने के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। शत्रु पराजित होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 नवंबर उत्तम फलदाई हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रखें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि
इस सप्ताह आपके शत्रु पराजित होंगे। कचहरी के कार्य में सफलता मिल सकती है। भाग्य सामान्य है। संतान का सहयोग कम प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता का योग उनके मेहनत पर निर्भर करेगा अर्थात भाग्य का इसमें कोई योगदान नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 नवंबर उत्तम और कार्य योग्य है। 7 और 8 नवंबर को आप द्वारा किए गए कई कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपकी संतान इस सप्ताह आपके साथ सहयोग करेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। उनकी पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर हितवर्धक हैं। 9, 10 और 11 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बहुत सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए मंगल के शांति हेतु किसी योग्य ब्राह्मण से पाठ करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि
इस सप्ताह आप सुख संबंधी कोई सामग्री खरीद सकते हैं। आपको सुख मिलने का अद्भुत योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके बॉस से आप का टकराव हो सकता है। 9, 10 और 11 नवंबर को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य आपका थोड़ा कमजोर है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 7 और 8 नवंबर को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 12 और 13 नवंबर को आप कुछ कई कार्यों में असफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पिछले सप्ताह से उत्तम रह सकता है। धन आने में कमी आएगी। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। संतान के साथ संबंध में कमी आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 नवंबर उत्तम हैं। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें पूर्णतया सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। पूरे सप्ताह आपको रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि
आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। 9, 10 और 11 तारीख को आप शेयर में पैसे लगाने जैसे कार्य कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको अपने पुत्री से सुख मिलेगा। इस सप्ताह आपके सुख में कमी आएगी। 12 और 13 नवंबर को आप अधिकांश कार्यों में सफल रहेंगे। 7 और 8 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और गुरुवार को ही रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर उनकी पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि
इस सप्ताह आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह भाग्य आपका कम साथ देगा। पेट में पीड़ा हो सकती है। लोगों के बीच में आप की छवि उत्तम होगी। भाइयों से तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 नवंबर उत्तम फलदायक है। 9, 10 और 11 नवंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। 12 और 13 नवंबर को भाग्य आपका थोड़ा साथ देगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें और नित्य प्रतिदिन उनका पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह मुकदमों में सफलता का बहुत अच्छा योग है। आपको अपनी बहन का बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। व्यय में कमी करें। शत्रु पराजित होंगे। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आएगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। 9, 10 और 11 नवंबर को आप अधिकांश कार्यों में सफल होंगें। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का बहुत अच्छा योग है। अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो उत्तम धन की प्राप्ति होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा हो सकता है। शनि से संबंधित पदार्थों के व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आएगी। संतान से आपको बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर उत्तम फलदायक है। 9, 10 और 11 नवंबर को आपके कार्यों में सफलता की मात्रा कम हो जाएगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि
शासकीय कार्यों में सफलता का योग है। अधिकारियों का बहुत अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार भी ठीक ठाक चलेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट आएगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 नवंबर उत्तम एवं लाभकारी है। 12 और 13 नवंबर को आपको कुछ कार्यों में असफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत अच्छा साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मुकदमे बाजी में सफलता का योग है। भाई बहनों से तकरार हो सकती है। संतान का सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। कम मात्रा में धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 नवंबर सफलता दायक है। 9, 10 और 11 नवंबर को आप सभी कार्यों में सफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग बन रहा है। परंतु यह धन संभवत गलत रास्तों से ज्यादा आएगा। आपको इस सप्ताह दुर्घटना से बचना चाहिए। भाग्य का सामान्य साथ आपको मिलेगा। आपको अपने परिश्रम से ही सब कुछ बनाना पड़ेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर उत्तम और लाभप्रद हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

तुला राशि का वार्षिक राशिफल

anil kumar 2

yearly horoscope 2023 Weekly Horoscope 7-13 Nov 2022 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news Astrology aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection":"Google Trending News
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article