Advertisment

Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले सहकर्मियों से रहें सतर्क, तुला को सता सकता है उदर रोग, कन्या वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 6-12 oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सिंह वाले सहकर्मियों से रहें सतर्क, तुला को सता सकता है उदर रोग, कन्या वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-6-12-oct-2025- singh kanya tula vrashchik love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds/

author-image
Preeti Dwivedi
weekly Horoscope 6-12 oct 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal astrology hindi news jpg

weekly Horoscope 6-12 oct 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal astrology hindi news jpg

Weekly Horoscope 6-12 oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 6 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 6 से 12 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।

चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 6 से 12 अक्टूबर 2025 सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर अंतर्दशा और प्रत्यांतर दशा ठीक रही तो विवाह तय हो सकता है। इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके भाग्य भाव पर मंगल की दृष्टि है, जिसके कारण भाग्य से आपको कुछ मदद मिल सकती है। अगर आपके एक से ज्यादा भाई बहन हैं तो एक भाई या बहन से आपके संबंध इस सप्ताह ठीक रहेंगे। बाकी से तनाव हो सकता है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने सहकर्मियों से ठीक-ठाक सहयोग मिल सकता है।

द्वितीय भाव में सूर्य बैठे हुए हैं जिसके कारण आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 12 तारीख को धन प्राप्त होने की उम्मीद की जा सकती है। 12 तारीख को ही आपके संतान को लाभ प्राप्त हो सकता है। 6 और 7 तारीख को आपको सावधान रहकर के कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़े हुए आत्मविश्वास के कारण आप कई ऐसे कार्यों को करने में सफल रहेंगे जो कि आप पहले नहीं कर सके थे। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 6, 7 और 12 अक्टूबर को गुरु और चंद्र की स्थिति के कारण गजकेसरी योग बन रहा है।

इस गज केसरी योग के कारण 6, 7 और 12 तारीख को आपको राज्य के कार्यों में सफलता मिल सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में अच्छा सहयोग एवं सफलता मिलेगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आप सावधान रहें। किसी प्रकार का कोई रिस्क ना लें।

Advertisment

इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है। भाग्य का भी थोड़ा बहुत सहयोग मिलेगा। आपको अपने संतान से भी उत्तम सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।आपके शत्रु शांत रहेंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 6 , 7 और 12 तारीख कार्यों को करने के लिए फलदाई है। 8 और 9 तारीख को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें।

इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रयासों के कारण आपको कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। कर्ज में कमी भी संभव है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। परंतु आपको थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके प्रयासों के कारण वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको छोड़कर आपके परिवार के अन्य लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान को भी थोड़ा कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अक्टूबर सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल -

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इस सप्ताह आपके पास आने वाले धन की मात्रा में भी वृद्धि होगी। आपके पेट में थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। संतान से आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आपके पिताजी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सहयोगियों से कम सहयोग प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 अक्टूबर सफलता दायक हैं। 8, 9 तथा 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: धनु, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ को तरक्की और विवाह के योग, पढ़ें मीन का साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik-rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें