Advertisment

Weekly Horoscope 2025: मेष के शत्रु होंगे परास्त, वृष वाले सावधानी से चलाएं वाहन, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 6-12 oct 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: मेष के शत्रु होंगे परास्त, वृष वाले सावधानी से चलाएं वाहन, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-6-12-oct-2025-mesh-vrash-mithun-kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
weekly Horoscope 6-12 oct 2025 mesh vrash mithun kark saptahik rashifal astrology hindi news jpg

weekly Horoscope 6-12 oct 2025 mesh vrash mithun kark saptahik rashifal astrology hindi news jpg

Weekly Horoscope 6-12 oct 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 6 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 6 से 12 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।

चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 6 से 12 अक्टूबर 2025 मेष, वृष, मिथुन, कर्क के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके शत्रुओं को आपसे पराजित होना पड़ेगा। मगर इसके लिए आपको भी प्रयास करना होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कर्मचारियों की स्थिति अपने कार्यालय में सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे। आपके परिवार जनों का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में मामूली समस्या आ सकती है।

10 और 11 अक्टूबर को आपके पास धन आने का योग बन रहा है। अगर आप ढंग से प्रयास करेंगे तो 10 और 11 अक्टूबर को आपके पास धन आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में सामान्य गति रहेगी। आपका भाग्य आपका साथ देगा, परंतु आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अक्टूबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 6 और 7 अक्टूबर को आपके कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने पुत्र से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी कन्या से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। कन्या का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई सामान्य गति से चलेगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है।

आपको दुर्घटनाओं से और कार चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। धन आने की उम्मीद की जा सकती है परंतु धन गलत रास्ते से आएगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। सतर्कता से कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए उत्तम है। 8 और 9 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके द्वारा थोड़ा सा प्रयास करने से ही आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अतः आपको अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए, भाग्य पर नहीं। क्योंकि भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आपके जीवन साथी और माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों की अपने कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसायीयों को भी अपने व्यवसाय में थोड़ा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह गुरु और चंद्र के योग के कारण 12 अक्टूबर को आपके कुंडली के गोचर में गज केसरी योग बन रहा है।

यह योग आपको अपने दुश्मनों से जीत दिलाएगा। यही योग 12 तारीख के अलावा 6 और 7 तारीख को भी बन रहा है। 6 और 7 तारीख को आपको अपने व्यवसाय में लाभ हो सकता है। 6, 7 और 12 तारीख को आपको अपने कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। 10 और 11 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके परिवार जनों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में रक्त संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है परंतु उसमें एक व्यक्ति बाधक हो सकता है। कर्मचारियों को अपने कार्यालय में सहयोग प्राप्त होगा। कार चलाते समय सावधान रहने का कष्ट करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। भाग्य से मदद मिलने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। धन प्राप्त करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। आपको शत्रुओं से समझौता होने की उम्मीद है। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह सफलताएं मिल सकती हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अगस्त कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन काली उड़द के दाल का दान करें।

शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें :  Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले सहकर्मियों से रहें सतर्क, तुला को सता सकता है उदर रोग, कन्या वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News weekly lucky-unlucky-date-day mesh vrash mithun kark-love-career-saptahik-rashifal weekly-horoscope- 6-12 Oct-2025 -guru grah-gochar-effect
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें