Advertisment

Weekly Horoscope: मकर को इस सप्ताह क्यों रहना है सतर्क,धन भाव के राहु धनु को दिलाएंगे गलत रास्ते से धन, कुंभ-मीन का हाल

Weekly Horoscope 5-11 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saphahik Rashifal: मकर को इस सप्ताह क्यों रहना है सतर्क,धन भाव के राहु धनु को दिलाएंगे गलत रास्ते से धन, कुंभ-मीन का हाल weekly-horoscope 5 -11 may-2025-dhanu-makar-kumbh-meen-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-upay-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-5-11-May-2025---dhanu-makar-kumbh-meen--Saptahik-Rashifal.j

Weekly-Horoscope-5-11-May-2025---dhanu-makar-kumbh-meen--Saptahik-Rashifal.j

Weekly Horoscope 5-11 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: सोमवार 5 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल, नक्षत्रों के संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सप्ताह इस महीने ग्रहों की चाल (Grah Gochar) , नक्षत्रों के योग (Nakshtra Yog) सिंह राशि को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी।

मकर और धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह क्यों सतर्क रहना है, धन भाव  बैठे राहु धनु को गलत रास्ते से धन दिलाएंगे.

जानते हैं ज्योतिषार्य पंडित अनिल पांडे से कि 5-11 मई 2025 के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में किसके लिए क्या खास रहेगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि इस सप्ताह धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए 5-11 मई 2025 का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 4-11 मई 2025

साप्ताहिक ग्रहों की चाल (Weekly Grah Gochar) 

सूर्य का गोचर

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर

मंगल कर्क राशि में रहेंगे।

बुध गोचर

बुध प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद 7 मई को सुबह 6:29 मेष में गोचर करेंगे।

गुरु गोचर

इस सप्ताह गुरु वृष राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन में गोचर करेंगे।

शुक्र, शनि और राहु गोचर

इस सप्ताह शुक्र, शनि तथा राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

Advertisment

 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal) 

अगर आप सावधान रहेंगे तो इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यालय के कार्यों में आपको सावधान होना चाहिए अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके संतान भाव में उच्च के सूर्य विराजमान हैं। जिसके कारण आपके संतान के लिए यह सप्ताह ठीक है। धन आने की भी उम्मीद की जा सकती है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख के दोपहर तक कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 5 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल  (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी और आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह आपको कार्यालय के कार्यों में बहुत सतर्क रहना चाहिए। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा।

Advertisment

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 10 तथा 11 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक है। 6 और 7 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला जाप करना चाहिए।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास में ही समाप्त कर सकते हैं। उच्च का शुक्र आपके धन भाव में है इसलिए धन आने की उम्मीद की जा सकती है। धन भाव में राहु के होने के कारण गलत रास्ते से धन आने की संभावना ज्यादा रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह उच्च का शुक्र आपके लग्न भाव में विराजमान है। इसी भाव में राहु और शनि भी साथ में बैठे हुए हैं। यह योग आपको अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के प्रभाव देगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर से ठीक रहेगा परंतु आपकी स्नायु तंत्र में कोई परेशानी हो सकती है। आपके धन भाव में उच्च का सूर्य और बुध विराजमान है जिसके कारण आपके पास धन आने का योग है। आपकी संतान के भाव में नीच का मंगल है। इसके कारण संतान को कष्ट हो सकता है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने हेतु उचित है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2025 Effect: शत्रु के घर में गुरु का प्रवेश, अच्छे नहीं संकेत, धनु, मकर, कुंभ, मीन पर क्या होगा असर

lucky unlucky date day dhanu makar kumbh meen saptahik rashifal upay-hindi-news weekly-horoscope 5 -11 may-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें