Advertisment

Weekly Horoscope 4 to 10 Oct 2021 : इन तीन राशि के जातकों को मिलेगा दफ्तर में सम्मान, जानिए किसे रहना होगा विरोधियों से सतर्क

Weekly Horoscope 4 to 10 Oct 2021: The people of these three zodiac signs will get respect in the office

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 4 to 10 Oct 2021 : इन तीन राशि के जातकों को मिलेगा दफ्तर में सम्मान, जानिए किसे रहना होगा विरोधियों से सतर्क

नई दिल्ली। शनिवार से दो ग्रहों के गोचर Weekly Horoscope 4 to 10 Oct 2021: होने और हमेशा वक्री चलने वाले राहु—केतू विभिन्न राशि के दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। इस सप्ताह मेष व मिथुन राशि के जातकों को कार्यालय में सम्मान मिलेगा। दफ्तर के सभी कार्य सम्पन्न होंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार इस सप्ताह आपके तारे क्या कह रहे हैं।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों और उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग बन रहा है। कार्यालय में सम्मान प्राप्त होगा। उदर रोगों में राहत म​हसूस करेंगे। शत्रुओं से भय की समाप्ति होगी। जीवनसाथी के कमर या गर्दन में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 व 9 तारीखें शुभ रहेंगीं। 5 ,6 व 10 तारीखों को आपको जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपका मस्तिष्क अत्यंत चंचल रहेगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बुधवार का व्रत करें और बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन — हस्पतिवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृष राशि के जातकों का कार्य इस सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। परिश्रम से उनके सभी कार्य संपन्न होंगे। अगर आप का विवाह नहीं हुआ है तो विवाह संबंध तय करने के लिए यह अच्छा समय है। विवाह के लिए प्रस्ताव आएंगे। परंतु उसमें बाधा आ सकती है। इसके लिए आपको सतर्क रहना चाहिए। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई नरम—गरम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 4 तारीख उत्तम है। इस दिन आपके अधिकांश कार्य संपन्न होंगे। 10 तारीख भी ठीक है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आएगा। आपकी आर्थिक क्रियाएं प्रारंभ होगी। काम में उत्साह बना रहेगा। सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगी।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यालय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि आपकी हर बात कार्यालय में स्वीकार की जाए। सरकारी कार्यालयों में भी आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। परीक्षा में ठीक-ठाक रिजल्ट प्राप्त होंगे। शत्रुओं का लगातार आप पर आक्रमण होगा। अत: सावधान रहें। छोटी मोटी दुर्घटना से आपको चोट लग सकती है। अतः आपको दुर्घटनाओं सतर्क रहना होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह अच्छा समय है। धन निवेश करने का भी यह समय ठीक है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप का स्थानांतरण हो सकता है। परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अक्टूबर अत्यंत उत्साहवर्धक है। 5 और 6 को आप जो भी कार्य करोगे उसमें सफलता की बहुत ज्यादा उम्मीद है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार का व्रत करें। मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें।

शुभ दिन — बुधवार

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। आपके पराक्रम के कारण आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आपको पुत्र से सहयोग मिलेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से भी धन आने की संभावना है। माता और पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रयासों से सफलता मिलेगी। परंतु प्रयास लगातार जारी रखने होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 7,8 और 9 तारीखें उत्तम और लाभदायक है। प्रेम संबंधों के लिए महीना आपके लिए उत्तम है। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए नए प्रस्ताव आएंगे। परंतु आपको इन प्रस्तावों के प्रति सतर्क रहना होगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को व्रत रखें और शनि देव का पूजन करें।

शुभ दिन — गुरुवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
आपके लिए यह महीना उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको धन की अच्छी प्राप्ति होगी। भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ देगा। परंतु आपके लिए परिश्रम करना अनिवार्य है। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। उनका आपको लगातार ख्याल रखना चाहिए। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पेट, कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। कार्यालय में आपको अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए। अन्यथा कार्यालय में आप के झगड़े बढेंगे। व्यापार में लाभ होने का योग हैं। भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 4 तारीख अति उत्तम हैं। 10 तारीख भी ठीक है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का आवश्यक रूप से जाप करें।

Advertisment

शुभ दिन — रविवार

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। काम धंधे के दृष्टिकोण से सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने पुरुषार्थ पर अधिक भरोसा करना चाहिए। आपके हर कार्य परिश्रम से ही संपन्न होंगे। छात्रों की पढ़ाई में छोटी मोटी बाधा आ सकती है। संतान से संबंध में रूकावट हो सकती है। प्रेम संबंधों में सप्ताह सामान्य रहेगा। यह सप्ताह आपके लिए कामकाज की दृष्टि से ठीक-ठाक है। 5 और 6 अक्टूबर अत्यंत शुभ और लाभदायक हैं। इस दिन किए गए जो भी कार्य भी हाथ डालेंगे, सभी कार्य संपन्न होंगे। भाई बहनों से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस माह आपकी कुंडली के गोचर में किसी अच्छे कार्य हेतु धन खर्च होने का योग है। यह अच्छा कार्य मकान वाहन शादी आदि हो सकता है। कैरियर के हिसाब से यह समय आपके लिए ठीक है। मन में उत्साह बना रहेगा। ख्याति में कमी आएगी । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। कार्यालय में आपका समय ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों से सामान्य सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 7,8 और 9 अक्टूबर श्रेष्ठ हैं। अपने पुराने पेंडिंग कार्यो को कराने के लिए इस समय का उपयोग करें।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें एवं राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि की जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह प्रबल धन प्राप्ति योग हैं। आपको चाहिए कि आप धन प्राप्ति के सभी प्रयास करें जिससे कि समय का सदुपयोग हो सके। इस सप्ताह ही कुंडली में शत्रुहन्ता योग भी है। आपके प्रयासों का आपको फल मिलेगा। आपके सभी शत्रु आपके प्रयास से समाप्त हो जाएंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। उम्मीद से ज्यादा अच्छे अंक परीक्षा में मिलेंगे। आपका व जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा चलेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

उपाय — आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें। शनिवार को ही पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर उसकी सात परिक्रमा करें। यह कार्य आपको लगातार लाभ देगा।

Advertisment

शुभ दिन — रविवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका अपने कार्यालय पर बढ़ा दबाव रहेगा। अधिकारी आपकी सभी बात मानेंगे। अधिकारियों का आपको बहुत सपोर्ट मिलेगा। आपको अपने माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति का योग है। कैरियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अक्टूबर अत्यंत अच्छे और सफलता दायक हैं। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। परंतु सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अनिवार्य है।

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रोजाना घर की पहली रोटी गौमाता को दें।

शुभ दिन — मंगलवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाग्य अच्छा साथ मिलेगा। मगर यह अच्छी तरह से ज्ञात होना चाहिए। कि भाग्य बगैर परिश्रम के निष्फल होता है। धन आने का भी अच्छा योग है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा देनी होगी। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर अत्यंत शुभ और लाभदायक है। कैरियर के हिसाब से आपका यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपको पैसे की थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम—गरम रहेगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें।

शुभ दिन — शनिवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा सा हल्का है। अतः आपको हर कार्य सावधानी से रखनी होगी। इस सप्ताह आपके आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। कार्यालय में आपके वार्तालाप के कारण वाद—विवाद हो सकते हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। माता या पिता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपके लिए 4 तारीख अति उत्तम है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिदेव का विशेष रूप से पूजा अर्चना करें।

शुभ दिन — शुक्रवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कैरियर के लिहाज से यह सप्ताह नरम—गरम रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चे और आय में संतुलन बना रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके लिए 5 और 6 अक्टूबर अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपके शत्रु अत्यंत सतर्क रहेंगे। आपको चाहिए कि आप गुप्त शत्रुओं से बच के रहें।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें।

शुभ दिन — मंगलवार

panditji

Weekly Horoscope 4 to 10 Oct 2021 vrashchik rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal tula rashi ka saptahik rashifal singh rashi ka saptahik rashifal mp news hindi MP Live News Hindi mithun rashi ka saptahik rashifal mesh rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal makar rashi ka saptahik rashifal kumbh rashi ka saptahikrashifal kark rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal Hindi News Channel MP dhanu rashi ka saptahik rashifal bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें