Advertisment

Weekly Horoscope: धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, किस तारीख में आपके काम होंगे सफल

Weekly Horoscope 4-10 Nov 2024: गुरु-शुक्र के राशि परिवर्तन से मालामाल होंगी ये राशियां, जमकर उड़ाएंगे मौज, कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-2024

Weekly-Horoscope-2024

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 4-10 Nov 2024: 4 नवंबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। ये सप्ताह कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। गुरु (Guru) , शुक्र (Shukra) और बुध की चाल (Budh Rashi parivartan 2024) धनु (Dhanu) , मकर (Makar) , कुंभ (Kumbh) और मीन (Meen) के लिए बेहद खास रहेगी।

Advertisment

चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि इस सप्ताह इन चार राशियों के लिए कौन सी डेट लकी रहेगी। साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए कौन सा दिन खुशियां लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ और मीन का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। पेट की परेशानी कम होगी दुर्घटनाओं से आप बचेंगे 5, 6 और 7 तारीख को आपके कार्य सफल रहेंगे।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जब करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: पेंशन भी उपभोक्ता अधिकार के दायरे में: पेंशन विवाद पर आयोग का अहम फैसला, रिटायर्ड कर्मचारी को भी आयोग जाने का अधिकार

मकर लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

आपके पास इस सप्ताह थोड़ी मात्रा में धन आने का योग है।

संभवत यह धन आपको 4 नवंबर को मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। कार्यालय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 नवंबर मंगल दायक हैं। 5, 6 और 7 नवंबर को आपको सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ें Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 4 से 10 नवंबर तक का सप्ताह

कुंभ लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। व्यय में कमी होगी। धन सामान्य रूप से ही आएगा। उसमें कोई विशेष वृद्धि नहीं होगी। इस सप्ताह आपको भाग्य से बहुत कम मदद प्राप्त होगी।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 10 नवंबर लाभदायक है। 8 और 9 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

4 नवंबर को आपको कार्यालय के कार्यों में सावधानी रखना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको धन प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। माता और पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। 10 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। 4 नवंबर को भाग्य आपकी मदद कर सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: 4 से 10 नवंबर तक का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

नोट : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Weekly Horoscope 4-10 Nov 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें