Advertisment

Weekly Horoscope: वृष को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव, मि​थुन वाले कचहरी के काम में रहें सतर्क, मेष-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 30 June- 6 July 2025 Dev Shayani Ekadashi Mesh Vrash Mithun Kark: वृष को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव, मि​थुन वाले कचहरी के काम में रहें सतर्क, मेष कर्क का साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-30-june-6-july-2025-mesh-vrash-mithun-kark-gupt-navratri-love-career-saptahik-rashifal-dev-shayani-ekadashi-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-gochar-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
weekly-Horoscope--30-June--6-July-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Daily-Horoscope-astrology-Hindi-News.Dev-Shayani-Ekadashi-Saptahik-Rashifal

weekly-Horoscope--30-June--6-July-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Daily-Horoscope-astrology-Hindi-News.Dev-Shayani-Ekadashi-Saptahik-Rashifal

Weekly Horoscope 30 June- 6 July 2025 Dev Shayani Ekadashi Mesh Vrash Mithun Kark : हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। 30 जून से नए सप्ताह की शरुआत हो रही है। ऐसे में आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

Advertisment

ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग आपके सप्ताह की शुरुआत लेकर आएगा।

आषाढ़ मास (Ashadha Mass 2025)  की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Dev Shayani Ekadashi 2025) कहते हैं। 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है।

इस दिन से सभी शुभ काम बंद हो जाएंगे। यानी विवाह इत्यादि के मुहूर्त 6 जुलाई के बाद में देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2025) तक नहीं होंगे। इसी दिन से ऋषि मुनि एक स्थान पर रुक कर अपना चातुर्मास भी करते हैं।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानेंगे कि 30 जून - 6 जुलाई 2025 के साप्ताहिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) के लिए क्या खास होगा। वी​कली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा।

30 जून से 6 जुलाई 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 30-6 July 2025) 

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य गोचर (Surya Gochar) 

इस सप्ताह सूर्य और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर (Mangal Gochar) 

इस सप्ताह मंगल सिंह राशि में रहेंगे।

बुध गोचर (Budh Gochar) 

इस सप्ताह बुध कर्क राशि में रहेंगे।

शुक्र गोचर  (Shukara  Gochar)

इस सप्ताह शुक्र वृष राशि में रहेंगे।

शनि गोचर (Shani Gochar) 

शनि मीन राशि में रहेंगे।

राहु केतू गोचर (Rahu Ketu Gochar) 

इस सप्ताह वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल - (Mesh Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध नरम-गरम चलेगा। धन आने का योग है। संभवत यह धन गलत रास्ते से आएगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस समय आपकी कुंडली के गोचर में विषाक्ता कालसर्प योग चल रहा है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 4,5 और 6 जुलाई उत्तम रहेंगे। 2 और 3 जुलाई को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपका और आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में पातक कालसर्प योग है। भाइयों और बहनों से संबंध कम ठीक रहेंगे। संतान से भी आपको कम सहयोग प्राप्त होगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 30 जून और 1 जुलाई कार्यों को करने हेतु सुविधाजनक हैं। चार, पांच और छह जुलाई को आपको सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल -

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी से परिश्रम कर कार्य करने पर सफलता का योग है। इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शंखनाद कालसर्प योग है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 जुलाई कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

साप्ताहिक उपाय इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल -

इस सप्ताह आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। सतर्कता के साथ प्रयास करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

आपके लिए चार-पांच और 6 जुलाई कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope: सिंह की कुंडली में रहेगा तक्षक कालसर्प योग, काली उड़द की दान से बनेंगे किसके काम, तुला-वृश्चिक का हाल

Weekly Horoscope: धनु की कुंडली में बना वासुकि कालसर्प योग, राम रक्षा स्त्रोत से बनेंगे किसके काम, मकर, कुंभ मीन का हाल

Astrology Hindi News weekly lucky-unlucky-date-day weekly-horoscope-30-june-6 July 2025 dev shayani ekadashi rashifal mesh vrash mithun kark-gupt-navratri-love-career-saptahik-rashifal weekly grah gochar mangal-budh-gochar-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें