Advertisment

Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2021 : इन राशि के जातकों का हो सकता है विवाद, रहें संभलकर, बाकी राशि वाले जाने अपना साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2021 : इन राशि के जातकों का हो सकता है विवाद, रहें संभलकर, बाकी राशि वाले जाने अपना साप्ताहिक राशिफल

नई दिल्ली। यह सप्ताह मेष राशि के  Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2021  जातकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा। तो वहीं वृष राशि के जातकों को संतान से सुख मिलेगा। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार जानते हैं इस सप्ताह किस राशि में क्या खास होने वाला है। यह राशिफल विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943 के भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तक का है। जो कि लग्न राशि पर आधारित है।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको परिश्रम एवं पराक्रम दिखाने के कई  Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2021  अवसर मिलेंगे। आपके शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। विभिन्न कार्यों में संतान आपकी मदद करेगी। धन आने का भी योग है। परंतु हो सकता है इसका आगमन गलत रास्ते से हो। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से कोई खास मदद नहीं मिलेगी। 3, 4 व 5 अगस्त की तारीखें लाभकारक रहेंगी।

उपाय — शनिवार का व्रत करें। शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
शुभ दिन — रविवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
संतान से अत्यंत सहयोग एवं सुख मिलेगा। संतान आपके अनुसार कार्य करेगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्य को सफल बनाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे। ये सभी खर्चे आपके निजि कार्यों के लिए होेंगे। आपके माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार—चढ़ाव आ सकता है। अधिकारी का सहयोग कम ही मिलेगा। भाग्य सामान्य है। 30 और 31 अगस्त आपके लिए लाभकारी हैं।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह हनुमान जी की आराधना करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

शुभ दिन — मंगलवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी होगी। कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे। सुख में वृद्धि होगी। इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे गीजर, एसी, वाशिंग मशीन, वाहन आदि खरीद सकते हैं। शत्रु अपने आप परास्त हो जाएंगे। उन्हें समाप्त करने के लिए कोई विशेष परिश्रम नहीं करना पड़ेगा। 1 और 2 सितंबर अत्यंत शुभ है।

उपाय — शिवजी का अभिषेक करें और शिव स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ दिन — इस सप्ताह आपका शुभ दिन बुधवार।

Advertisment

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर में अति धन प्राप्ति का योग है। अर्थात आपको इस सप्ताह अधिक धन की प्राप्ति होगी। इसमें आपको रूका धन भी मिल सकता है या अन्य साधनों की वृद्धि के कारण या वेतन वृद्धि के कारण भी हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी—मोटी दुर्घटना की आशंका दिख रही है। भाग्य इस सप्ताह आपका अच्छा साथ देगा। खराब रास्ते से धन आने का भी योग है। आपके लिए इस सप्ताह 3, 4 और 5 सितंबर अत्यंत शुभ है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

उपाय — दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में शनिवार को जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह कार्य आपको पूरे सितंबर माह में करना है।
शुभ दिन — रविवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उत्तम है। कार्यालय में भी आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी । परंतु इस बात की पूरी संभावना है कि आपके अधिकारी से आपका वाद विवाद हो। आपको चाहिए कि आप वाद-विवाद से बचें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने का बहुत अच्छा योग है। व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। यात्रा का योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त अत्यंत शुभ हैं। इन दोनों तारीखों का भरपूर लाभ उठाएं।

Advertisment

उपाय — घर से निकलने के पहले अपने माता पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त कर लें। माता पिता का आशीर्वाद आपके लिए ईश्वर के आशीर्वाद के समान होगा।

शुभ दिन — सोमवार और मंगलवार।

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल ।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपको अपने सभी कार्यों को निपटाने के लिए इस सप्ताह का भरपूर उपयोग करना चाहिए। 1 और 2 तारीखें अत्यंत शुभ है। इन दोनों तारीखों में आपको अपने समस्त महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने का प्रयास करना चाहिए। धन लाभ के कम अवसर मिलेंगे। उदर पीड़ा हो सकती है। अविवाहितों के लिए शादी तय होने का समय नजदीक आ रहा है। इसी प्रकार प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह शुभ है।

उपाय — काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत आमदनी इसी प्रकार बहुत खर्चे का भी सप्ताह हो सकता है। नीच के शुक्र के कारण आपकी कुंडली के गोचर में नीच भंग राज योग बन रहा है। जिसके कारण आपको कचहरी के कार्यों में अत्यंत मदद मिलेगी। संतान से कम मदद मिलेगी। आग, लोहे आदि से दुर्घटना का भी योग है। आपके शत्रुओं को आपसे इस सप्ताह हार का सामना करना पड़ेगा। परंतु उसके लिए आपको परिश्रम ही करना पड़ेगा। मां को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 3, 4 व 5 तारीखें अत्यंत लाभदायक है। इन दिनों में आपके द्वारा किए गए समस्त कार्य सफल होंगे।

उपाय — किसी अच्छे ब्राह्मण को घर पर बुलाकर चावल और वस्त्र का दान दें।
शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यालय में उन्नति को लेकर आया है। कर्मचारियों को पदोन्नति मिल सकती है। या फिर अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।आपकी हर बात सुनने के लिए इस सप्ताह बाध्य रहेंगे। पिताजी आप से अत्यंत स्नेह करेंगे। धन आने का भी उत्तम योग है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। जीवन साथी और आपके स्वास्थ्य में खराबी संभव है। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 तारीखें शुभ और मंगलदाई है।

उपाय — बंदरों को गुड़—चना और केला खिलाएं।
शुभ दिन — मंगलवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आप की व्यस्तता बढ़ेगी। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। शासकीय कार्यालय से आपको भरपूज मदद मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा लोन लेना चाहते हैं। तो इस सप्ताह आपका लोन स्वीकृत कराने के लिए शुभ अवसर है। व्यापार में तेजी आएगी। खर्चे भारी बढ़ेंगे। गलत रास्ते से धन आने का योग बन सकता है। भाई बहनों से लड़ाई संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 सितंबर शुभ हैं।

उपाय — इस सप्ताह शनि स्त्रोत का नियमित पाठ करें।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार।

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल ।
इस सप्ताह सभी ग्रह आप पर मेहरबान है। अतः आपको इस समय का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। कोई दुर्घटना हो सकती है। परंतु आपको बहुत ज्यादा चोट नहीं आएगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक सहयोग में किसी असंजस्य के कारण दूरी बन सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। व्यापार में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 3, 4 और 5 सितंबर अत्यंत शुभ हैं। इन तीनों दिनों में आप द्वारा किए गए समस्त कार्य सफल होंगे।

उपाय — घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

शुभ दिन — शनिवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छा है। शादी ब्याह के मामले में कोई विघ्न डाल सकता है। प्रेम संबंधों में भी बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। खर्च बढ़ने का योग है। अपने व्यापार के संबंध में आप कंफ्यूजन में रहेंगे। प्रिय लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। 30 और 31 अगस्त का दिन आपके लिए ठीक है।

उपाय — काले कुत्ते को रोटी खिलाएं तथा राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।
शुभ दिन — बुधवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपकी यात्रा की योजना बन सकती है। आपके यहां कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या वाहन घर आदि खरीदने की योजना बन सकती है। अगर आपकी शादी तय नहीं हुई है तो वह भी तय होने का समय पास आ रहा है । आपकी जीवन साथी अगर कोई व्यापार करते हैं तो उनके व्यापार में इस सप्ताह उन्नति का योग है। शत्रु परास्त हो सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा।भाई बहनों से संघर्ष हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 तारीख अत्यंत शुभ हैं।

उपाय — भगवान शिव का अभिषेक करें एवं शनि स्त्रोत का नियमित पाठ करें।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi bansal mp news today adhya dhanu rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal kark rashi ka saptahik rashifal kumbh rashi ka saptahikrashifal makar rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal mesh rashi ka saptahik rashifal mithun rashi ka saptahik rashifal singh rashi ka saptahik rashifal tula rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal vrashchik rashi ka saptahik rashifal Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें