Advertisment

Weekly Horoscope 2025: सिंह, कन्या, तुला के लिए 6 और 7 फरवरी क्यों है खास, गायत्री मंत्र से कैसे बनेंगे वृश्चिक के काम

Weekly Horoscope 2025: सिंह, कन्या, तुला के लिए 6 और 7 फरवरी क्यों है खास, गायत्री मंत्र से कैसे बनेंगे वृश्चिक के काम weekly-horoscope 3 to 9 feb-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-saptahik-rashifal-lucky-date-day-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 3-9 Feb 2025 Singh, Kany, Tula, Vrashchik: गुप्त नवरात्रि चल रही हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ जातकों के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा।

Advertisment

वक्री मंगल और गुरु, उच्च के शुक्र सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएंगे। इस सप्ताह कौन-कौन से त्योहार आ रहे हैं। इन चार रााशियों के लिए कौन सी तारीखें शुभ कौन सी अशुभ होंगी।

सप्ताह में किस दिन आपके काम बनेंगे, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं 3 से 9 फरवरी 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025) में आपके लिए क्या उपाय (Upay) बताए गए हैं।

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly  Grah Gochar) 

इस सप्ताह सूर्य और बुध मकर राशि में रहेंगे। वक्री मंगल (Vakri Mangal) मिथुन राशि में, वक्री गुरु (Vakri Guru) वृष राशि में, शुक्र मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि गोचर करेंगे।

Advertisment

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Singh Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन सामान्य मात्रा में आएगा। शत्रुओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा अपने परिश्रम से ही प्राप्त होगा।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें  

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी फल दायक है। 3 फरवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए।

सप्ताह के उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान करें।

Advertisment

सप्ताह के शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Numerology: दिल जीतने में माहिर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ऐसी होती है शादीशुदा लाइफ,चेक करें अपना मूलांक

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kanya Rashi Saptahik Rashifal) 

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। उनके विवाह के बड़े अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। उच्च का शुक्र सप्तम भाव में बैठकर प्रेम संबंधों में वृद्धि करेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें  

6 और 7 तारीख को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। इस सप्ताह 3, 8 और 9 फरवरी आपके लिए मंगल दायक हैं। चार और पांच फरवरी को आपको सतर्क होकर कार्यों को निपटाना चाहिए।

Advertisment

सप्ताह के उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर आराधना करें।

सप्ताह के शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी को कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। इस सप्ताह शत्रु आपको परेशान नहीं कर पाएंगे।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें  

इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए।

सप्ताह के उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर में जाकर लाल मूंग की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह के शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें  

इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपके पूरे योजना के साथ सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

सप्ताह के उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें।

सप्ताह के उपाय 

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: उच्च के शुक्र मेष, वृष की चमकाएंगे किस्मत, वक्री मंगल मिथुन, कर्क को दिलाएंगे सफलता और धन लाभ

kanya singh tula vrashchik weekly Horoscope jyotish upay Astrology Hindi News weekly horoscope 2025 saptahik rashifal 2025 weekly horoscope 3 to 9-feb-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें