/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Weekly-Horoscope-3-9-Nov-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-saptahik-rashifal-jpg.webp)
Weekly Horoscope 3-9 Nov 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal jpg
Weekly Horoscope 3-9 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 6 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 3 से 9 नवंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।
साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।
चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 2025 सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल ( Weekly Horoscope 2025)।
साप्ताहिक ग्रह गोचर
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। परंतु बहुत ज्यादा मदद की उम्मीद आपको नहीं रखना चाहिए। भाई बहनों से भी इस सप्ताह आपको सहयोग मिलने का चांस है। व्यापारिक कार्यों में इस सप्ताह आपको उत्साह मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नोकरी पेशा जातकों को उतनी मदद नहीं मिल पाएगी। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में व्यापारी साथियों को कुछ अच्छी डील मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय देना चाहिए। उनको कुछ कष्ट होने की संभावना है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। आपको पित्त या लीवर से जुड़ी समस्या थोड़ी-थोड़ा परेशान कर सकती है। बहुत मसालेदार या गरीष्ठ भोजन से परहेज करें। नवंबर तक अगर आप प्रयास करेंगे तो आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 6 की दोपहर के बाद से लेकर 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 3 नवंबर को आपको सतर्क होकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। रविवार को गुड और गेहूं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में थोड़ा लाभ हो सकता है। परंतु धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी। धन प्राप्त करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको अच्छा धन मिलेगा। भाइयों के साथ सहयोग मिल सकता है। भाग्य सामान्य है। घरेलू शांति सामान्य रहेगी। भाई या बहन कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। आपको चाहिए कि आप प्रातः काल घूमने पर ध्यान दें। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके सहयोगी आपके साथ कुछ गलत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए तीन तथा 9 नवंबर कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। चार पांच और 6 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 6 नवंबर की दोपहर के बाद से लेकर सात और आठ नवंबर को आपको भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए-नए संबंधों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं या कहीं संबंध बनाना चाहते हैं तो उसके लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या संभव है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार ठीक चलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने का भी संकेत है। परंतु उसके लिए थोड़ा विशेष ढंग से प्रयास करना पड़ेगा।
क़र्ज़ या उधारी से आपको इस सप्ताह थोड़ी राहत मिल सकती है। उधार दी गई रकम वापस मांगने वाले इस सप्ताह आपसे राशि की मांग नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक संबंध आपके इस सप्ताह अच्छे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है।
उससे आपको इस सप्ताह सहायता नहीं मिल पाएगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे, परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। आपको थोड़ा संयम रखना चाहिए जिससे परिवार में छोटे-छोटे विवाद नहीं खड़े हों। इस सप्ताह आपके लिए योग और संगीत चिकित्सा उपयोगी रहेगी।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 4 नवंबर को दोपहर के बाद से लेकर 5 और 6 नवंबर के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपके काम असफल हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। शुक्रवार को दुर्गा माता को गुलाबी पुष्प अर्पित करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका भाग्य आपकी विशेष मदद करेगा। आप को इस सप्ताह दुर्घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है परंतु इसके लिए आपको सावधानी बरतना आवश्यक है। पुराने कार्यों को गति मिलेगी। सरकारी मामले में सफलता या राहत संभव है। किसी बड़े व्यक्ति से आपको सलाह भी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा बहुत सुधर सकती है परंतु खराब नहीं होगी।
कार्यालय में कोई भी निर्णय लेते समय आप कंफ्यूज ना हो। बल्कि पूरा सोच समझकर निर्णय लें। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं परंतु उसके लिए आपको शासन से या अपने से बड़े लोगों का सहयोग लेना पड़ सकता है। अगर आपके माता-पिता की आयु 70 वर्ष से ऊपर हो गई है तो आपको इस सप्ताह अपने माता जी की विशेष रूप से सेवा करनी चाहिए। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खून संबंधी समस्या आ सकती है। उनके ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर में वृद्धि हो सकती है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर से लेकर 7 और 8 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का भी एक पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/jyotish-aacharya-pandit-anil-pandy-sagar.webp)
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2025: धनु को धनलाभ के योग, मकर को मिल सकता है ड्यू प्रमोशन, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें