Advertisment

Weekly Horoscope 2025: सिंह के पास आएगा धन, कन्या को भाग्य का साथ, पढ़ें तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 29 Sep -5 Oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सिंह के पास आएगा धन, कन्या को भाग्य का साथ, पढ़ें तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-29-sep-5-oct-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 2025: सिंह के पास आएगा धन, कन्या को भाग्य का साथ, पढ़ें तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 29 Sep -5 Oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 29 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।  जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय से...

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ संबंधों में दरार पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। अगर विंश्रोत्री दशा तथा अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो सकता है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। शत्रुओं पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम हैं। एक, दो और तीन अक्टूबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को संपन्न करना चाहिए।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

आपके आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के कारण आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। व्यापार उत्तम रहेगा। परिवार में पिताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवसाय में आपको अपने सहकर्मियों का थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है परंतु ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न करें। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। आपका परिश्रम आपको सफल बनाएगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। चार और 5 अक्टूबर को आपको कार्यों को सचेत रहकर करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। अतः आपको चाहिए कि अगर कचहरी का कोई कार्यलंबित है तो उसको करने का प्रयास करें। भाग्य से आपको सामान्य मदद ही मिल पाएगी। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है।

Advertisment

संतान से इस सप्ताह आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इसी प्रकार आपको अपने भाई बहनों से भी इस सप्ताह कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे।आपकी प्रतिष्ठा में आपके प्रयासों से वृद्धि हो संभव है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

29 और 30 सितंबर को भाग्य से आपको गुरु चंद्र योग के कारण अच्छी मदद प्राप्त हो सकती है।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। प्रयास करें। निश्चित रूप से आपको धन लाभ होगा। पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में भी आपको अपने सहकर्मियों तथा सहयोगियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने संतान से आपको इस सप्ताह सहयोग मिल सकता है। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद न रखें। अपने परिश्रम पर ही विश्वास करें।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 अक्टूबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में भी आपके कार्य हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने की उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: धनु को व्यापार में सफल में सफलता के योग, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

lucky unlucky date day jyotish upay astrology hindi news singh kanya tula vrashchik love-career-saptahik-rashifal -mangal-shukra vakri shani-grah-gochar effect weekly-horoscope-29 sep-5 Oct 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें