Advertisment

Weekly Horoscope 2025: मेष का भाई-ब​हनों से हो सकता है तनाव, वृष वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 29 Sep -5 Oct 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: मेष का भाई ब​हनों से हो सकता है तनाव, वृष वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-29-sep-5-oct-2025-mesh-vrash-mithun-kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 2025: मेष का भाई-ब​हनों से हो सकता है तनाव, वृष वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 29 Sep -5 Oct 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 29 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से ...

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

आपका आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी। परंतु अगर आप सतर्कता पूर्ण ढंग से कार्य करेंगे तो धन आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। संतान से आपको इस सप्ताह सहयोग मिलने की कम उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनाव पूर्ण हो सकते हैं। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको डरने की आवश्यकता नहीं है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए एक 2 और 3 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। संतान की भी उन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। व्यवसाय में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट हो सकती है। माता जी या पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

29 और 30 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके परिवार में सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपको और आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वरन कोई भी कार्य करने के लिए परिश्रम का सहारा लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर शुभ है। एक, दो और 3 अक्टूबर को आपको कोई कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव के दर्शन दर्शन करें।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ा खतरा है। आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए।

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। व्यवसाय में आपको अपने सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 3 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रह करके ही कोई कार्य करना है।

सप्ताहिक शुभ उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

साप्ताहिक उपाय

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2025: सिंह के पास आएगा धन, कन्या को भाग्य का साथ, पढ़ें तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 2025 weekly-horoscope-29 sep-5 Oct 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें