/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Weekly-Horoscope-29-Sep-5-Oct-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen.webp)
Weekly-Horoscope-29-Sep---5-Oct-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen
Weekly Horoscope 29 Sep -5 Oct 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: सोमवार 29 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय से...
धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
(Dhanu Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको अपने व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको चाहिए कि व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा प्रयास करें। अगर आप कर्मचारी हैं तो आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको धन लाभ की मात्रा कम रहेगी।
भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। भाई बहनों से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा।
संतान को उनके कार्य क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त हो सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर कार्यों को करने के लिए फलदाई हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
सप्ताहिक शुभ दिन
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
(Makar Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको भाग्य से भरपूर मदद मिलेगी। व्यवसाय उत्तम चलेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। धन लाभ हो सकता है परंतु उसकी मात्रा कम रहेगी।
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा रहेगी। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन अक्टूबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
29 और 30 सितंबर को आपको कार्यों को बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
(Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आएंगे। गलत रास्ते से धन आने का योग है। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग कम मात्रा में मिलेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके या आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास कर कार्यों को संपन्न करना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच अक्टूबर कार्यों को करने हेतु उचित हैं। एक, दो और तीन अक्टूबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
(Meen Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। आपके जीवन साथी को उत्तम वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं। आपके जीवन साथी को सफलताएं भी मिलेगी। इस सप्ताह आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से आपको सचेत रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर लाभदायक है। चार और पांच अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें