Advertisment

Weekly Horoscope 29 May-4 June: वृष वालों के जीवन साथी के लिए ये ​दो दिन हैं कष्टकारी, सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

29 मई से 4 जून 2023 तक का समय वृष वालों के जीवन साथी के लिए कष्टकारी हो सकता है। साप्ताहिक राशिफल में पंडित अनिल पांडे के अनुसार कैसे रहेंगे आपके तारे।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscop 12-18 June: इन तीन राशियों के लिए 18 जून का दिन है बेहद खास, क्या है आपकी शुभ तारीख

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date: अगला सप्ताह यानि 29 मई से 4 जून 2023 तक का समय वृष वालों के जीवन साथी के लिए कष्टकारी हो सकता है। विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी से ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक के सप्ताह के सात दिन आपके लिए कैसे बीतेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल में पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार कैसे रहेंगे आपके तारे।

Advertisment

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, “पाकिस्तान को बनाएंगे हिन्दू राष्ट्र…!”

इस सप्ताह ग्रहों की चाल - Saptah Grahon Ki Chal

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। उसके उपरांत 31 मई को 4:16 सायंकाल से तुला राशि में प्रवेश करेगा। 2 जून को 11:27 रात से वह वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य वृष राशि में, मंगल कर्क राशि में, राहु, बुध और गुरु मेष राशि में,और शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

राशिवार साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date

मेष राशि Mesh Rashi

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रह सकता है। लग्न में राहु के होने के कारण सफलताओं में कुछ कमी आ सकती है। भाग्य भी कभी साथ देगा और कभी नहीं देगा। सुख में कमी आएगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन के आने की मात्रा थोड़ी कम रहेगी।

Advertisment

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जून उत्तम हैं। आपके जीवन साथी को इस दिन कुछ सफलता मिल सकती है। 1 और 2 जून को आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है।

इस सप्ताह के उपाय Saptah Ke Upay Rashi

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल लेकर सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि Vrash Rashi

वृष राशि का सूर्य इस सप्ताह आपके लग्न में निवास कर रहा है। इस कारण यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। इस सप्ताह आपके खर्च की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ तकरार संभव है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है।

Advertisment

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह 1 और 2 जून को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 3 और 4 जून को आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि Mithun Rashi

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।गलत रास्ते से धन आने का पूरा योग है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में केंद्र में एक भी ग्रह नहीं है।

Advertisment

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date

29, 30 और 31 मई को धन आने का योग है। बच्चों से आपको मामूली सहायता प्राप्त होगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 3 और 4 जून को आप शत्रुओं को आसानी से पराजित कर पाएंगे।

इस सप्ताह के उपाय

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि Kark Rashi

यह सप्ताह आपके लिए अच्छे संदेश लेकर आने वाला है। आपके स्वास्थ्य मैं थोड़ी खराबी आ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

1 और 2 जून को आपके कई कार्य सफल हो सकते हैं। शत्रुओं को पराजित करने के लिए 3 और 4 जून उत्तम है। राज्य से आपको इस सप्ताह काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। धन आएगा परंतु मात्रा कम रहेगी।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि Singh Rashi

आप इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता पा सकते हैं। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। कार्यालय में आपको कोई परेशानी हो सकती है। भाइयों से आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आ भी सकती है।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 जून को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि Kanya Rashi

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। थोड़ा बहुत धन आने की संभावना है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य से कम मदद मिलेगी। शत्रुओं की वृद्धि होगी परंतु कुछ शत्रु समाप्त भी होंगे।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 तारीख उत्तम है। इन तारीखों में धन आने की भी संभावना है। 3 और 4 जून को आपको कोई भी कार्य क्रोध में आकर नहीं करना चाहिए।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि Tula Rashi 

वर्तमान में तुला लग्न में केतु विराजमान हैं। जिसके कारण आपको कई तकलीफों से मुक्ति मिल सकती है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती हैं। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपके जीवन साथी के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस वर्ष तुला राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जून उत्तम और लाभकारी है 3 और 4 जून को आपको धन की प्राप्ति हो सकती हैं। 29 ,30 और 31 को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर मंदिर के पुजारी को सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि Vrischik 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रह सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। इस सप्ताह भाग्य आपका कम साथ देगा। कई दुश्मन आप को एक साथ परेशान करने का प्रयास करेंगे। नए दुश्मन भी बन सकते हैं।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

आपके लिए इस सप्ताह 1 और 2 जून को सावधान रहने की आवश्यकता है। 3 और 4 जून को आप आपको भाग्य से विशेष मदद मिलेगी। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिवजी का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

धनु राशि Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह में आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। कचहरी के कार्यों में 3 और 4 जून को सफलता का योग है। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। धन आने की उम्मीद है। शत्रुओं से बचें। शत्रु प्रभाव कारी हो सकते हैं।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 मई शुभ और लाभकारी हैं। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनका आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर सूर्य मंत्र के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि Makar Rashi

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपकी यथास्थिति रहेगी। धन आने का योग है।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

3 और 4 जून को धन आने की उम्मीद है। 1 और 2 जून को अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 1 और 2 मई को ही आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

इस सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि Kumbh Rashi

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी खराबी आ सकती है। भाग्य उत्तम है। शत्रु को आप थोड़े ही प्रयास से समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। सामान्य सहयोग प्राप्त होने की पूरी संभावना है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

29, 30 और 31 मई को आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य करने के पहले पूरी जांच परख कर लें। लालच में न फंसे। अगर आपको कोई रोग है तो उसमें भी इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्त होगा।

इस सप्ताह के उपाय

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। धन के प्राप्त होने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह आपको अपनी संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं प्राप्त होगा। विवाह के मामलों में भी अच्छा परिणाम नहीं निकलेगा। कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आएगी। आपके बड़े भाई आपसे रूष्ट हो सकते हैं।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 मई उत्तम है। सफलता दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। 3 और 4 जून को आपको भाग्य से बिल्कुल मदद प्राप्त नहीं होगी।

इस सप्ताह के उपाय Saptah Ke Upay 

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Vastu Tips: वास्तु में आर्थिक तंगी को दूर करने के क्या हैं उपाय, जानें

Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date, Aaj Ka Rashifal, Aaj ka Panchang , astrology

pandit anil kumar panday

Astrology jyotish Aaj ka rashifal ank jyotish 2022 in hindi aaj ka panchang Lucky dates of the week saptahik Rashifal aaj ka panchang Weekly Horoscope 29 May-4 June Lucky Date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें