Advertisment

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का सप्ताह

Weekly Horoscope 28 Oct-3 Nov 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक का ( साप्ताहिक राशिफल)

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024

Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024

Weekly Horoscope 28 Oct- 3 Nov 2024: 28 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू होने वाला है। इस सप्ताह बुध अपनी चाल (Budh Gochar)  बदलने वाले हैं।

Advertisment

बीते सप्ताह गुरु भी गोचर (Guru Gochar) कर चुके हैं। ऐसे में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आई है।

पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी से कार्तिक (Kartik) शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2024) आपके लिए क्या खास लेकर आएगा।

मेष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पर्याप्त धन आने की आशा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। (Mesh Weekly Horoscope 2024) माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें।

Advertisment

आपके लिए 31 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर एक और 2 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर के कोई भी कार्य करना चाहिए। 31 अक्टूबर तथा एक और दो नवंबर को आपके सुख और जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि सकती है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

उपाय: शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन वृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2024: यदि आपकी राशि भी है सिंह, मेष और धनु, तो हो जाएं सावधान! कष्टकारी हो सकता है 24 नवंबर तक का समय

वृष लग्न (Vrash) राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। (Vrash Weekly Horoscope 2024) आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दुश्मनों को आप आसानी से पराजित कर सकते हैं।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 28 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 3 नवंबर को भी आपको व्यापारिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें:  दिवाली से पहले ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों को झटका, Zomato ने बढ़ाया डिलीवरी चार्ज!

Advertisment

मिथुन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपका भाग्य (Mithun Weekly Horoscope 2024) आपका कम साथ देगा। खर्चों में कमी होगी। धन आने की मात्रा भी कम हो सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 अक्टूबर के दोपहर तक का समय शुभ है। 3 नवंबर को आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी परंतु स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। (Kark Weekly Horoscope 2024) धन आने की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

आप के लिए 31 अक्टूबर तथा एक और दो नवंबर लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 3 नवंबर को छात्रों को सफलता मिल सकती है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस बार क्या है खास, जानें उपाय और लकी डेट

Weekly Horoscope 2024: इस सप्ताह धनु के पास आएगा धन, मकर वाले कर सकते हैं लंबी यात्रा, जानें कुंभ और मीन का हाल

Cyclone Dana Mangal Gochar: क्या मंगल के प्रभाव से साइक्लोन “दाना” दिखा रहा रौद्र रूप, भूमिपुत्र से क्या है इसका कनेक्शन

साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 28 Oct-3 Nov 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें