Advertisment

Weekly Horoscope 2024: इस सप्ताह धनु के पास आएगा धन, मकर वाले कर सकते हैं लंबी यात्रा, जानें कुंभ और मीन का हाल

Weekly Horoscope 28 Oct-3 Nov 2024: धनु के पास आएगा धन, मकर वाले कर सकते हैं लंबी यात्रा, जानें कुंभ और मीन का हाल, पढ़ें Saptahik Rashifal

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly Horoscope 2024: इस सप्ताह धनु राशि के पास धन आने के योग बन रहे हैं। तो वहीं कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।

Advertisment

28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का सप्ताह (Saptahik Rashifal 28 Oct-3 Nov 2024) आपके लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से।

धनु लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो जाएंगे। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 तथा 31 अक्टूबर की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है।

Advertisment

इस सप्ताह आपको प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। कार्यालय के कार्यों में आपको सावधानी बरतना चाहिए। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर के दोपहर के बाद से एक और दो तारीख लाभप्रद है। 28 अक्टूबर को आपको सतर्क रहकर, कोई भी कार्य करना चाहिए। 3 नवंबर को आपको धन लाभ हो सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका प्रतिदिन गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का सप्ताह

कुंभ लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको भाग्य से एकाएक मदद मिल सकती है। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने का योग है।

इस सप्ताह आपके लिए 28 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए मंगल दायक है। 29, 30 तथा 31 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्यवाही सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। संतान से आपके सहयोग नहीं मिल पाएगा। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें।

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 अक्टूबर के दोपहर तक का समय अच्छा है। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें:

 Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा होगा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का सप्ताह

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस बार क्या है खास, जानें उपाय और लकी डेट

Weekly Horoscope 2024 Weekly Horoscope 28 Oct-3 Nov 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें