Advertisment

Weekly Horoscope 28 Feb-6 March 2022 : इन राशियों के अच्छे दिन होने वाले हैं शुरू, ये तारीखें होंगी शुभ, सप्ताह के उपाय

Weekly Horoscope 28 Feb-6 March 2022 : इन राशियों के अच्छे दिन होने वाले हैं शुरू, ये तारीखें होंगी शुभ, सप्ताह के उपाय weekly-horoscope-28-feb-6-march-2022-these-zodiac-signs-are-going-to-have-good-days-these-dates-will-be-auspicious-the-measures-of-the-week-aaj-ka-rashifal-28-feb-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscop 12-18 June: इन तीन राशियों के लिए 18 जून का दिन है बेहद खास, क्या है आपकी शुभ तारीख

नई दिल्ली। 28 फरवरी से 6 मार्च तक Weekly Horoscope 28 Feb-6 March 2022 का सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के अच्छे दिनों की शुुरआत हो रही है। तो वहीं धनु राशि के जातकों का भाग्य प्रबल रहने वाला है। इस सप्ताह पूर्ण कालसर्प योग चल रहा है अतः इस सप्ताह यूपी के इलेक्शन के दौरान मारपीट बढ़ेगी।  आइए पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं ग्रहों के परिवर्तन के कारण आपके जीवन में इस बार क्या बदलाव आने वाला है।

Advertisment

मेष राशि —
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके बहुत अच्छे दिन प्रारंभ हो रहे हैं। आपके पिताजी और संतान को लाभ होगा। धन लाभ होने की उम्मीद है।
28 फरवरी, 1 और 6 मार्च की तारीख आपके लिए उत्तम है। 4 और 5 मार्च को आपको सचेत रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य देव को प्रातः काल तांबे के पात्र में जल और अक्षत डालकर सूर्य मंत्रों के साथ जल अर्पण करें। शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि —
इस सप्ताह आपके भाग्य में तेजी आएगी। कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। 2 और 3 तारीख उत्तम है। 6 मार्च को आप को सावधान रहना चाहिए । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपको दुर्घटना हो सकती है। धन लाभ में कमी आएगी। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए तथा 4 और 5 मार्च आपके लिए अत्यंत शुभ है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार का व्रत करें और शनिवार को शनि देव का पूजन करें।

Advertisment

कर्क राशि —
अविवाहित जातकों के विवाह के प्रबल योग हैं। कार्यालय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। अगर आप प्रयास कर रहे हैं तो नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके लिए 28 फरवरी 1 मार्च तथा 6 मार्च उत्तम है। आपको 2 और 3 मार्च को सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ स्वयं करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं। सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है।

यह भी पढ़ें : mangal-gochar-2022-effects (Astrology) : 7 अप्रैल तक इन राशियों का भाग्य रहेगा प्रबल, बनेंगे कई संयोग, चेक करें अपनी राशि

सिंह राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नए शत्रु बनेंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य में तेजी आएगी। 2 और 3 मार्च आपके लिए लाभकारी हैं। 28 फरवरी 1 मार्च तथा 4 और 5 मार्च को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार का व्रत रखें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीब लोगों के बीच चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

कन्या राशि
संतान से सुख प्राप्त होगा। दुर्घटना हो सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। आय में कमी होगी। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 मार्च श्रेष्ठ है। 2 , 3 तथा 6 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के अष्टक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि
जनता में आपकी कीर्ति फैलेगी। आपकी सुख में वृद्धि होगी। जमीन इत्यादि की खरीदी भी संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 28 फरवरी 1 और 6 मार्च उत्तम है। आप 4 और 5 मार्च को सावधान रहकर कार्य करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि
आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य में कमी आएगी। शासकीय कार्य संपन्न होंगे। 2 और 3 मार्च अद्भुत हैं। 6 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

धनु राशि
धन के अच्छे स्रोत बनेंगे। अधिक मात्रा में धन आने का योग है। संतान से सुख प्राप्त होगा। चोट लग सकती है। भाग्य प्रबल होगा। 4 और 5 मार्च श्रेष्ठ और लाभकारी है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2022 : उतरती पंचकों से होगी नववर्ष की शुरुआत, शनि होंगे राजा, मंत्री बनकर गुरु देंगे ज्ञान

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आएंगे। माताजी का स्वास्थ्य अच्छा होगा। सुख में वृद्धि होगी। चोट लग सकती है। 28 फरवरी 1 और 6 मार्च लाभकारी हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि
कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। रोगों में वृद्धि होगी। भाइयों से संबंध बेहतर होंगे। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 2 और 3 मार्च उत्तम और लाभकारी है। 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चींटियों को शक्कर दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि
धन में वृद्धि होगी।नई नौकरी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी ।संतान को कष्ट होगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 मार्च अच्छे हैं। 2 और 3 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें तथा भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर गुरुवार को पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें : Shani Asta 2022 (Astrology) : आज से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, उदय होकर शनि करेंगे वारे—न्यारे

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi daily horoscope horoscope today horoscope "articleSection bansal mp news today Aaj ka rashifal daily horoscope prediction free daily horoscope horoscope for today' weekly Horoscope aries daily horoscope today daily aquarius horoscope daily aries horoscope daily cancer horoscope daily gemini horoscope daily horoscope for today daily horoscope today daily leo horoscope Daily Rashifal daily sagittarius horoscope daily scorpio horoscope daily virgo horoscope tagalog horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope सिंह राशिफल — Leo Horoscope daily horoscope 2022 dainik rashifal 2022 horoscope today मेष राशिफल — Aries Horoscope jan Daily Horoscope 2022" Daily Horoscope 26 Feb 2022 Weekly Horoscope 28 Feb-6 March 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें