/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Weekly-Horoscope-27-Oct-2-Nov-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-jpg.webp)
Weekly-Horoscope-27-Oct--2-Nov-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-jpg
Weekly Horoscope 27 Oct- 2 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 27 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अक्टूबर में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस27 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।
साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।
साप्ताहिक ग्रह गोचर
इस सप्ताह सूर्य तुला राशि में, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि वक्री होकर मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।
यह सप्ताह बाद अद्भुत है। दो ग्रह अपनी नीच राशि में भ्रमण कर रहे हैं जबकि गुरुदेव उच्च राशि में और ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वयं की राशि में है।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। धन आने का अच्छा योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो शुक्र के द्वारा निर्मित नीच भंग राजयोग के कारण धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है।
दुर्घटनाओं और शत्रुओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह शत्रु आपके खिलाफ कार्य कर सकते हैं। कार्यालय में भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको अपने सहयोगियों से मामूली सहयोग ही मिल पाएगा। भाग्य से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है।
इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर कार्यों को करने के लिए फलदाई हैं। 29 और 30 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को संपन्न करने के मामले में आपके लिए कष्टदायक हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको इस सप्ताह अपने मन के अंदर से डर की भावना को निकालने का प्रयास करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है।
छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। शत्रुओं से सामान्य रूप से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु आपसे हार मान लेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को करने हेतु उचित हैं। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी के साथ ही करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप सरकारी अधिकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह महीना उत्तम रहेगा। दशम भाव के में बैठे उच्च के गुरु के कारण आपके कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्म विश्वास में कमी हो सकती है। जीवनसाथी का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको मानसिक परेशानी संभव है।
कृपया डिप्रेशन और एंजायटी से सावधान रहें। धन आने का सामान्य योग है। कचहरी के कार्यों में आपके सावधानी के कारण आपका बचाव होगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें।
इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु शुभ है। 2 नवंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह भाग्य अद्भुत रूप से आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आएगा। धन लाभ होगा। थोड़ा प्रयास करें, अच्छा लाभ भी हो सकता है। ऐसा शुक्र के द्वारा निर्मित नीच भंग राजयोग के कारण संभव है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।
ऐसा सूर्य के नीच भंग राजयोग के कारण होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। परिवार में आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छे हैं।
सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें