Advertisment

Weekly Horoscope: मेष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, मसूर की दाल से बनेंगे वृष के काम, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 27 oct-2 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: मेष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, मसूर की दाल से बनेंगे वृष के काम, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-27-oct-2-nov-2025-mesh-vrash-mithun-mithun-kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-27-Oct--2-Nov-2025 mesh vrash mithun kark -jpg

Weekly-Horoscope-27-Oct--2-Nov-2025 mesh vrash mithun kark -jpg

Weekly Horoscope 27 Oct- 2 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 27 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अक्टूबर में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस27 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर मेष, वृष, मिथुन, कर्क के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

साप्ताहिक ग्रह गोचर

इस सप्ताह सूर्य तुला राशि में, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि वक्री होकर मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।

Advertisment

यह सप्ताह बाद अद्भुत है। दो ग्रह अपनी नीच राशि में भ्रमण कर रहे हैं जबकि गुरुदेव उच्च राशि में और ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वयं की राशि में है।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क के साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शुक्र नीच भंग राजयोग बना रहा है। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा का संबंध भी कुछ विशेष तिथियों में गजकेसरी योग बना रहे हैं। गजकेसरी योग का मानसागरी में अद्भुत महत्व दिया हुआ है जिसके कारण आपको इस सप्ताह मकान बनाने में और सूर्य के नीच राशि में होने के उपरांत भी बहुत सारी क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।

आपके परिवार में आपका और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग बन रहा है। खर्चों में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। जीवन साथी के साथ वार्तालाप करते समय सतर्क रहें अन्यथा संबंधों में दूरी आ सकती है। आपके थोड़े प्रयासों से आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। 2 नवंबर को कोई भी काम के करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके भाई-बहन आप द्वारा इच्छा जाहिर करने पर आपकी मदद भी कर सकते हैं। धन के मामले में इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। व्यापार में आपको पूर्णतया सतर्कता बरतनी पर चाहिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा।

सूर्य द्वारा बनाए जा रहे नीच भंग राजयोग के कारण इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं तथा बीमारी से प्रयास करने पर मुक्ति पा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। परंतु ऐसा आप द्वारा इच्छा जाहिर करने पर ही हो पाएगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं। 27 और 28 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पर प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

सूर्य द्वारा बन रहे नीचभंग राज योग के कारण इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। अगर आप चाहेंगे तो आपको संतान का सहयोग भी मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।
आपके परिवार में आपके माता जी को छोड़कर के बाकी सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से इस सप्ताह आप कोई भी उम्मीद ना रखें। आपको कोई भी कार्य अपने परिश्रम के बल पर ही करना पड़ेगा। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपकी कुंडली में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। इस योग के कारण आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके दुश्मन पराजित हो जाएंगे। अगर आपके कोई दुश्मन हो तो उनको पराजित करने के लिए आप इस सप्ताह का उपयोग करें। इस सप्ताह आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर और 2 नवंबर की तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है। 29 और 30 अक्टूबर को आपको कार्यों के करने के पहले पूरी सावधानियां बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलायें ।सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए ठीक-ठाक है। आपके द्वारा इच्छा जाहिर करने पर आपको अपने पुत्र की मदद भी प्राप्त होगी। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष हानि नहीं होनी है। भाई बहनों के साथ नीच भंग राजयोग के कारण संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। माता जी को छोड़कर के परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि चतुर्थ भाव में नीच का सूर्य बैठा हुआ है। साथ ही चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र भी नीच का ही है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने साथियों का सहयोग मिलेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। अन्यथा आपके कार्यों में काफी बड़ी बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: सिंह को मिल सकता है भाग्य का साथ, कन्या के शत्रु होंगे परास्त, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

lucky unlucky date day Mesh vrash mithun kark love-career-saptahik-rashifal weekly-horoscope-27-oct-2-nov-2025 -mesh vrash mithun mithun kark -mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें