/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Weekly-Horoscope-27-Oct-2-Nov-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen.webp)
Weekly Horoscope 27 Oct- 2 Nov 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen
Weekly Horoscope 27 Oct- 2 Nov 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: सोमवार 27 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अक्टूबर में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस27 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।
चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर धनु, मकर, कुंभ, मीन के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।
साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है भाग्य से सामान्य मदद मिल सकती है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। परिवार में आपके पिताजी को छोड़कर सभी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। धनहानि की संभावना है। व्यापार में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा।
शत्रु शांत रहेंगे। उनको पराजित करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। इन तारीखों में आप जब भी कार्य करेंगे आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल -
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उनके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने की उम्मीद भी है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके सहयोगी आपके साथ कुछ गड़बड़ कर सकते हैं। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी।
भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए हितकारी हैं। 27 और 28 तारीख को कार्यों के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल -
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। धन आने की मात्रा सामान्य रहेगी अर्थात जैसा पिछले हफ्ते आ रही थी, वैसे ही रहेगी। भाग्य से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। नीच का सूर्य भाग्य भाव में विराजमान है। यह आपके भाग्य भाव को कमजोर करेगा। नीच का शुक्र अष्टम भाव में बैठकर नीच भंग राजयोग बना रहा है।
जिसके कारण आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे। राहु लग्न में बैठकर नवम भाव को देख रहा है। यह भी आपके भाग्य को कमजोर ही करेगा। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए प्रसन्नता दायक हैं। 29 और 30 अक्टूबर को आपके कार्यों में असफलता मिल सकती है। इसलिए सचेत रहकर कार्यों को करें। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल -
यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा हो सकता है। उनको प्रसन्नतादायक खबरें मिल सकती हैं। उनके द्वारा आपकी मदद की जा सकती है। आपके जीवनसाथी को तनाव हो सकता है। उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत आ सकती है। अष्टम भाव में बैठा सूर्य नीच का है। इस कारण दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। भाग्य भाव में अपनी ही राशि में मंगल देव विराजमान हैं।
इसके कारण आपके भाग्य में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव रह सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today 24 October: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट?
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें